राइजिंग राजस्थान और निवेश अनुकूल नीतियों से प्रदेश में स्थापित हो रहे नए उद्योग, रीको ने पिछले 10 वर्षों का किया सर्वाधिक भूमि अधिग्रहण

कुल 2,072 भूखण्ड आवंटित किए

राइजिंग राजस्थान और निवेश अनुकूल नीतियों से प्रदेश में स्थापित हो रहे नए उद्योग, रीको ने पिछले 10 वर्षों का किया सर्वाधिक भूमि अधिग्रहण
रीको ने 2025-26 में निवेश और औद्योगिक विकास के रिकॉर्ड आंकड़े दर्ज। 2,072 भूखंड आवंटित, 21 नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित और 10,440 एकड़ भूमि का अधिग्रहण। आधारभूत सुविधाओं पर 539 करोड़ रुपये खर्च।

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा आयोजित राइजिंग राजस्थान सहित अन्य नीतियों और योजनाओं के कारण प्रदेश में लगातार निवेश बढ़ रहा है और नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। रीको द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष के भूखण्ड आवंटन, भूमि अधिग्रहण, भूमि की बिक्री और नए औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े आंकड़े इस बढ़ते निवेश का प्रमाण हैं। पिछले 10 वर्षों का आंकलन किया जाए, तो वित्त वर्ष 2025-26 में रीको द्वारा सर्वाधिक हर दिन औसतन 6 भूखण्ड आवंटित किए गए हैं।

कुल 2,072 भूखण्ड आवंटित किए गए, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 135 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में 21 नए औद्योगिक क्षेत्र खोले गए हैं, यानि हर 17 दिन में औसतन एक औद्योगिक क्षेत्र, जो कि पिछले 10 वर्षों में सर्वाधिक है। साथ ही, वर्ष 2025-26 में नए निवेश हेतु औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के उद्देश्य से 10,440 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया, जो पिछले 10 वर्षों में सर्वाधिक है। आधारभूत सुविधाओं पर 539 करोड़ रुपये खर्च रीको द्वारा निवेशकों की सुविधा के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं विकसित करने पर भी ध्यान दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं के लिए करीब 539 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

 

Read More चिकित्सा विभाग की कार्रवाई : 1300 किलो खाद्य सामग्री जब्त, एक्सपायरी डेट अंकित खाद्य सामग्री को नहीं बेचने के लिए किया पाबंद

Read More गवरी देवी के निधन से लोक संगीत जगत में शोक की लहर, सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार