स्वतंत्रता दिवस पर BSNL के नए ऑफर: 1 GB प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 25 से अधिक OTT प्लेटफॉर्म की सुविधा

दूरदराज क्षेत्रों में सैटेलाइट फोन सेवा

स्वतंत्रता दिवस पर BSNL के नए ऑफर: 1 GB प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 25 से अधिक OTT प्लेटफॉर्म की सुविधा
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई विशेष ऑफर पेश किए हैं। कंपनी ने ₹1 में 24 दिनों की वैधता वाला फ्रीडम 2.0 ऑफर लॉन्च किया है। इसके अलावा, ₹1,111 में 200 Mbps स्पीड वाला फाइबर प्लान और दुर्गम क्षेत्रों के लिए सैटेलाइट फोन सेवा भी शुरू की गई है।

जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने उपभोक्ताओं के लिए कई विशेष ऑफर और नई सेवाओं की घोषणा की है। BSNL के निदेशक (CFA) विवेक बांझल ने शुक्रवार को जयपुर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में इन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने राजस्थान परिमंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

₹1 का फ्रीडम 2.0 ऑफर

स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर पर BSNL ने ₹1 फ्रीडम 2.0 ऑफर पेश किया है। इसके तहत नए ग्राहक केवल ₹1 में BSNL मोबाइल नेटवर्क का अनुभव ले सकेंगे। ऑफर में प्रतिदिन 1 GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 24 दिन की वैधता दी जाएगी।

₹1,111 में फाइबर फ्रीडम प्लान

Read More मुंबई के लिए जयपुर से आज से 3 नई फ्लाइट, अब रोजाना 8 उड़ानें

BSNL ने फाइबर फ्रीडम प्लान भी लॉन्च किया है। इसके तहत शुरुआती ऑफर कीमत ₹1,111 प्रति माह रखी गई है। प्लान में 200 Mbps तक इंटरनेट स्पीड, हर माह 5,000 GB डेटा और 25 से अधिक प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म तक पहुंच उपलब्ध होगी। कंपनी के अनुसार, एक ही कनेक्शन के जरिए ग्राहकों को ब्रॉडबैंड और डिजिटल मनोरंजन की सुविधा मिलेगी।

Read More बावल-बहरोड़ आरआरटीएस की पूरक डीपीआर को जल्द मंजूरी के निर्देश, मुख्य सचिव ने प्रक्रिया पूरी करने को कहा

दूरदराज क्षेत्रों में सैटेलाइट फोन सेवा

Read More 15 घंटे बाद भी ठीक नहीं हुआ इंडिगो का विमान, उदयपुर फ्लाइट रद्द

BSNL की Global Satellite Phone Service (GSPS) भी उपलब्ध है। इसके माध्यम से उन क्षेत्रों में सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए वॉयस संचार सुविधा दी जा सकती है, जहां पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता। यह सेवा विशेष रूप से दूरदराज, दुर्गम और संचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए उपयोगी है।
राजस्थान परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक विक्रम मालवीय ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया के विजन से प्रेरित होकर BSNL स्वदेशी तकनीक और ग्राहक-केंद्रित नवाचारों के साथ भविष्य के लिए तैयार दूरसंचार नेटवर्क विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। BSNL के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस पर घोषित ये पहलें किफायती, सुरक्षित और विश्वसनीय डिजिटल सेवाओं के विस्तार के साथ देश में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत