दशहरे पर नई यातायात व्यवस्था, प्रमुख मार्गों पर पार्किंग प्रतिबंधित
रोडवेज बसों के मार्ग भी बदले
जयपुर। दशहरा पर्व पर मंगलवार 20 अक्टूबर को जयपुर में विभिन्न स्थानों पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव होगा। आदर्श नगर और रामलीला मैदान के आसपास डायवर्जन-आदर्श नगर में रावण दहन के दौरान त्रिमूर्ति सर्किल से गोविंद मार्ग की ओर जाने वाले यातायात को जवाहर लाल नेहरू मार्ग और एमडी रोड की तरफ डायवर्ट होगा।
गुरुद्वारा मोड़ से गोविंद मार्ग जाने वाले वाहनों को घाटगेट की ओर भेजा जाएगा। रामलीला मैदान के आसपास त्रिपोलिया टी-पॉइंट से न्यूगेट की ओर आने वाले वाहनों को छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ की तरफ निकाला जाएगा। यादगार तिराहे से रामनिवास बाग जाने वाले यातायात को टोंक रोड और जीटीसी के सामने से सर्विस लेन में भेजा जाएगा। विद्याधर नगर और शास्त्री नगर में वैकल्पिक रास्ते- विद्याधर नगर स्टेडियम में बजरी मंडी सर्किल से आने वाले वाहनों को परशुराम सर्किल की ओर भेजा जाएगा।
पापड़ के हनुमानजी, क्रॉस मॉल और अलंकार चौराहे से आने वाले यातायात को समानांतर मार्गों से संचालित होगा। शास्त्री नगर में गोयल अस्पताल के सामने तिराहे, नगर निगम के पास तिराहे और राष्ट्रपति मैदान चौराहे से साइंस पार्क की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते निर्धारित होंगे।
रोडवेज बसों के मार्ग भी बदले
दिल्ली रोड से आने वाली बसें चंदवाजी तिराहे से एक्सप्रेस हाईवे, रोड नंबर-14, सीकर रोड, पानीपेच, कलक्ट्रेट सर्किल और खासा कोठी होकर सिंधी कैंप पहुंचेंगी। आगरा रोड से आने वाली बसें जवाहर नगर बाइपास, गोपालपुरा चौराहा, सहकार मार्ग और 22 गोदाम होकर सिंधी कैंप जाएंगी।

Comment List