राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से मिले नवनिर्वाचित महापौर सुनील कोठारी : जयपुर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर रहेगा फोकस

महापौर बनने के बाद कोठारी की राज्यपाल से यह पहली मुलाकात थी

राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से मिले नवनिर्वाचित महापौर सुनील कोठारी : जयपुर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर रहेगा फोकस
नवनिर्वाचित महापौर सुनील कोठारी ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शिष्टाचार भेंट। दोनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। देवनानी ने जयपुर की ऐतिहासिक विरासत संरक्षित रखते हुए स्वच्छता, सड़क, यातायात, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर प्राथमिकता से काम करने की अपेक्षा जताई।

जयपुर। जयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर सुनील कोठारी ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शिष्टाचार भेंट की। महापौर बनने के बाद कोठारी की राज्यपाल से यह पहली मुलाकात थी। कोठारी ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें महापौर पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके बाद कोठारी ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से उनके जयपुर स्थित राजकीय आवास पर मुलाकात की। देवनानी ने उनके सफल और जनहितकारी कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जयपुर के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी तथा नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जयपुर की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखते हुए आधुनिक शहरी आवश्यकताओं के अनुरूप विकास करना जरूरी है। उन्होंने स्वच्छता, सड़कों और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण पर प्राथमिकता से काम करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि नगरीय विकास का उद्देश्य शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ आमजन के जीवन को सुगम और सुविधाजनक बनाना भी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

नौकरी तक सीमित नहीं युवा, नवाचार और कौशल से देश के विकास में दे रहे योगदान : भजनलाल शर्मा नौकरी तक सीमित नहीं युवा, नवाचार और कौशल से देश के विकास में दे रहे योगदान : भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शंघाई में आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में भारतीय युवाओं का कौशल और मेहनत देश...
Voice Of Gen - Z & Alpha : रील की लत या ज्ञान का खजाना ! मोबाइल का इस्तेमाल कितना, यह तय करेंगे युवा
पर्ची लेकर भटकते मरीज, 3 बजे बाद बंद जांच व दवा काउंटर
वेनेजुएला सुलह बातचीत में राजनीतिक सुधारों पर प्रगति, अमेरिका ने कहा- एक हजार से अधिक राजनीतिक बंदियों को किया रिहा
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस : टूटने से संभलने तक की कहानी बनेगी किसी की जिंदगी का सहारा
Weather Update : राजस्थान में आज से दो दिन बदलेगा मौसम, बीकानेर संभाग और शेखावाटी में बारिश के आसार
कोटा-बारां फोरलेन पर हादसा : डोल मेले से लौट रहे दो युवकों की मौत