मूल नायक पद्म प्रभु भगवान की प्रतिमा के विशेष अभिषेक के बाद पूजा के दौरान निर्वाण लाडू अर्पित

जैन समाज ने पद्म प्रभु का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया

मूल नायक पद्म प्रभु भगवान की प्रतिमा के विशेष अभिषेक के बाद पूजा के दौरान निर्वाण लाडू अर्पित

मंदिर समिति के अध्यक्ष सुधीर जैन, मंत्री हेमन्त सोगानी, कोषाध्यक्ष राज कुमार कोठयारी, संयुक्त मंत्री जेएम जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

जयपुर। जैन धर्म के छठे तीर्थंकर भगवान पद्म प्रभु का मोक्ष कल्याणक दिवस भक्ति भाव से मनाया गया। भगवान की मोक्ष स्थली शाश्वत सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी में जयकारों के बीच मोक्ष का प्रतीक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि प्रात: मंदिरों में पद्म प्रभु भगवान का विशेष अभिषेक, शांतिधारा के बाद पूजा अर्चना की गई। पूजा के दौरान निर्वाण काण्ड भाषा बोलकर मोक्ष कल्याणक श्लोक ‘फाल्गुन बदी सुचोथ को, मोक्ष गए भगवान’ का उच्चारण किया गया। जैन के मुताबिक श्रीदिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा बाड़ा में आचार्य शशांक सागर महाराज, उपाध्याय विकसंत सागर एवं मुनि समत्व सागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में अध्यक्ष सुधीर जैन व मंत्री हेमन्त सोगाणी के नेतृत्व में प्रात: सात बजे मूल नायक पद्म प्रभु भगवान की प्रतिमा का विशेष अभिषेक हुआ। जयकारों के बीच विशाल खड्गासन प्रतिमा के अति भव्य पंचामृत महामस्तकाभिषेक किए गए। दोपहर में झांझरी सभागार में 40 दिवसीय पद्म प्रभु चालीसा का भव्य समापन समारोह आयोजित हुआ। बाद में पद्म प्रभु पूजा विधान का संगीतमय आयोजन किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुधीर जैन, मंत्री हेमन्त सोगानी, कोषाध्यक्ष राज कुमार कोठयारी, संयुक्त मंत्री जेएम जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

दिगम्बर जैन मंदिरों में निर्वाणोत्सव मनाया
कोटखावदा के बड़ाबास स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र में अध्यक्ष महावीर गंगवाल एवं मंत्री दीपक वैद के नेतृत्व में भगवान पद्मप्रभु का निर्वाणोत्सव मनाया गया। जैन के मुताबिक बापूगांव के श्रीनेमीनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र छोटा गिरनार में भगवान पद्म प्रभु का निर्वाणोत्सव मनाया गया। जैन के मुताबिक रुपाहेडी कला, काशीपुरा, निमोडिया, चाकसू के आदिश्वर धाम सहित कई मंदिरों में भगवान पद्मप्रभु के मोक्ष कल्याणक दिवस पर विशेष आयोजन कि ए गए। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आरआईसी में सजा रंगीन रत्नों का अनूठा संसार, मंत्री गौतम कुमार दक ने किया ‘जग्स-2026’ का शुभारंभ आरआईसी में सजा रंगीन रत्नों का अनूठा संसार, मंत्री गौतम कुमार दक ने किया ‘जग्स-2026’ का शुभारंभ
ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर द्वारा आरआईसी में जेमस्टोन शो (जेएजीएस)-2026 का 29वां संस्करण शुरू। उद्घाटन सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने...
स्वीडन के बाद ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी: भारतीय समुदाय ने किया स्वागत, बोले-द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य
Weather Update : राजस्थान में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
पेपर लीक पर सुरजेवाला का केन्द्र सरकार पर आरोप, बोले-युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, परीक्षा तंत्र शिक्षा माफिया के सामने समर्पण 
कैटरिंग वर्कर के साथ दिन-दहाड़े वारदात, रास्ता पूछने के बहाने 35 हजार रुपए लूटे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद
जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान