प्रदेश प्रवास पर आएंगे नितिन नवीन : 7 भाजपा कार्यालयों का करेंगे उद्घाटन, मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद

पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे

प्रदेश प्रवास पर आएंगे नितिन नवीन : 7 भाजपा कार्यालयों का करेंगे उद्घाटन, मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 अप्रैल को पहली बार प्रदेश दौरे पर जयपुर पहुंचेंगे। सुबह 10:30 बजे आगमन के बाद वे टोंक रवाना होंगे, जहां 11:30 बजे भाजपा के कई जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन व जालौर कार्यालय का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा सहित पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 अप्रैल को प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रदेश रहे नितिन नवीन के स्वागत में प्रदेशवासी राजस्थानी परंपरा से स्वागत करेंगे। बगडी ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार प्रात: 10.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट आएंगे, यहां से रवाना होकर 11.15 बजे टोंक पहुचेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन टोंक में 11.30 बजे टोंक भाजपा जिला कार्यालय सहित बूंदी, प्रतापगढ, डूंगरपुर, चूरू, पाली, बाडमेर कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस दौरान जालौर भाजपा जिला कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Tags: naveen

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर प्रदेश में ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित कार : हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की मौत, समारोह से वापस आ रहे थे सभी लोग उत्तर प्रदेश में ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित कार : हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की मौत, समारोह से वापस आ रहे थे सभी लोग
अहिरानी हाईवे पर शनिवार भोर में स्कॉर्पियो और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में दंपति व उनके पुत्र समेत 5 लोगों...
ठाकरे के साथ नहीं हुई कोई गुप्त बैठक : इस तरह के दावे राजनीतिक रूप से प्रेरित, फडणवीस ने कहा- हमारे बीच छिपाने जैसा कुछ नहीं
जयपुर डेयरी का नया प्लांट होगा स्थापित : भूमि आवंटन के लिए ऑफर लेटर जारी, पॉलीफिल्म उत्पादन और बटर स्टोरेज की सुविधाएं होगी विकसित
चुनाव आयोग ने बंगाल के 6 पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने के दिए निर्देश : आयोग ने तलब की रिपोर्ट, स्थानीय तत्वों से साठगांठ करने तथा सबको बराबरी का अवसर देने में विफल रहने का आरोप
होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग हटाने के अभियानों में भाग ले सकता है तुर्की : भागीदारी में नहीं होगी कोई आपत्ति, हकन ने कहा- बहुराष्ट्रीय तकनीकी गठबंधन करेगा अभियान का नेतृत्व
विलायती बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें कितने बढ़ें भाव
राजस्थान विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह : राधाकृष्णन ने छात्रों को दिया निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश, हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही बेटियां