घुमन्तु  समुदाय भारतीय सभ्यता का अभिन्न अंग : सरकार इनके सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध, भजनलाल ने कहा- यह समुदाय त्याग, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक

शिक्षा के लिए छात्रावासों की व्यवस्था की

घुमन्तु  समुदाय भारतीय सभ्यता का अभिन्न अंग : सरकार इनके सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध, भजनलाल ने कहा- यह समुदाय त्याग, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक

सरकार ने इन समुदायों के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाए हैं। घुमन्तु परिवारों को आवासीय पट्टे वितरित किए गए हैं तथा बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रावासों की व्यवस्था की गई है।

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु समुदाय भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। यह समुदाय त्याग, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक रहा है। राज्य सरकार इनके कल्याण और सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह समर्पित है। मुख्यमंत्री रविवार को अम्बाबाड़ी स्थित आदर्श विद्या मंदिर के सभागार में आयोजित विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रबुद्धजन महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन समुदायों के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाए हैं। घुमन्तु परिवारों को आवासीय पट्टे वितरित किए गए हैं तथा बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रावासों की व्यवस्था की गई है।

शिक्षा को मिलेगा नया आधार

मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2026-27 में घुमन्तु परिवारों के बच्चों के लिएराज पहल कार्यक्रमशुरू करने की घोषणा की। इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में प्रथम चरण में एकस्कूल ऑन व्हील्सस्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। प्रवास-प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी शिक्षा शिविर और 6 माह के स्कूल रेडिनेस कैम्प भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि पलायन के कारण शिक्षा से वंचित बच्चों तक पढ़ाई की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

संस्कृति और कौशल की विरासत

Read More जयपुर में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई : 7 बिजली चोरी के मामले पकड़े, 12 लाख 87 हजार रूपए जुर्माना

मुख्यमंत्री ने कहा कि घुमन्तु समुदाय ने विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध संघर्ष करते हुए भारतीय संस्कृति की रक्षा की। आजादी से पूर्व गांव-गांव जाकर जनजागरण और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस समुदाय की पारंपरिक लोहा-शिल्प कला विश्वप्रसिद्ध है, जबकि बंजारा समाज का व्यापारिक कौशल भारतीय व्यापार मार्गों की रीढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज के विकास और मुख्यधारा में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करें। समाज के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

Read More जूली ने साधा सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना, कहा- सरकार-पुलिस का उद्देश्य महिला सुरक्षा नहीं, एफआईआर के आंकड़े कम करने की कोशिश

पदयात्रियों से आत्मीय मुलाकात

Read More पामकोर्ट कॉलोनी में लेपर्ड का खौफ बरकरार : वन विभाग अलर्ट पर, लगातार जारी मॉनिटरिंग

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने अम्बाबाड़ी क्षेत्र में खाटूश्याम जी जा रहे पदयात्रियों से भेंट की और भंडारे में प्रसाद वितरित किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आमजन में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। इस अवसर पर पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को हस्तक्षेप...
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट