उत्तर पश्चिम रेलवे : यात्री आय में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 6 माह में 9.97 करोड़ यात्रियों ने किया सफर
1.75 करोड़ यात्रियों ने किया सफर
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक, आरामदायक एवं समयबद्ध रेल यात्रा उपलब्ध कराने और मांग को ध्यान में रखते हुए नई ट्रेनों का संचालन, ट्रेनों के फेरों में वृद्धि, त्योहारों और विशेष अवसरों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार अप्रैल से सितंबर, 2026 तक 9.97 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.22 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में यात्री परिवहन से उत्तर पश्चिम रेलवे को 2044 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह आय 1811 करोड़ रुपए थी। इस प्रकार यात्री आय में लगभग 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
1.75 करोड़ यात्रियों ने किया सफर : सितंबर माह में भी उत्तर पश्चिम रेलवे पर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई। सितंबर, 2026 में करीब 1.75 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। यात्री परिवहन से उत्तर पश्चिम रेलवे को लगभग 396 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई, जो पिछले वर्ष के सितंबर माह की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है।

Comment List