अब ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से होंगे मत्स्य ठेके, कार्यप्रणाली में आएगी पारदर्शिता : बेढम

मत्स्य विभाग के नवीन ई-ऑक्शन पोर्टल एवं आईईसी सामग्री का किया लोकार्पण

अब ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से होंगे मत्स्य ठेके, कार्यप्रणाली में आएगी पारदर्शिता : बेढम

मत्स्य एवं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने नवीन ई-ऑक्शन पोर्टल और लाईसेंस मैनेजमेंट सिस्टम का लोकार्पण किया। अब मत्स्य ठेके की बोली, राशि जमा और अनुज्ञापत्र ऑनलाइन होंगे। शुरुआत में क एवं ख श्रेणी जलाशयों के ठेके शामिल होंगे। साथ ही मत्स्य विभाग की प्रचार सामग्री भी जारी की गई, जिससे योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचेगी।

जयपुर। मत्स्य एवं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि मत्स्य विभाग में नवीन ई-ऑक्शन पोर्टल एवं आईईसी सामग्री के ऑनलाइन होने से विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि अब ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से मत्स्य ठेके की बोली लगाने, ठेका राशि जमा कराने, अनुज्ञापत्र जारी करने इत्यादि कार्य विभाग की देखरेख में ऑनलाइन होगें।

सचिवालय स्थित मंत्रालयिक भवन में विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर मत्स्य विभाग की ओर से एनईएमएल के माध्यम से विकसित कराए गए नवीन ई-ऑक्शन पोर्टल एवं लाईसेंस मैनेजमेंट सिस्टम तथा विभाग की ओर से तैयार कराई गई प्रचार सामग्री का शुक्रवार को मत्स्य एवं गृह राज्य मंत्री बेढम ने लोकार्पण करते हुए कहा कि अब मत्स्य विभाग के काम भी ऑनलाइन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से मत्स्य ठेके की बोली लगाने, ठेका राशि जमा कराने, अनुज्ञापत्र जारी करने इत्यादि कार्य विभाग की देख रेख में ऑनलाइन होगें।

शुरुआत में क एवं ख श्रेणी के जलाशयों के ठेके :

शुरूआत में विभाग के ठेके से शेष क एवं ख श्रेणी के जलाशयों के ठेके की कार्रवाई ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। आगामी वर्ष से विभाग के ग एवं घ श्रेणी जलाशयों के मत्स्य ठेके की कार्रवाई भी इसी पोर्टल के माध्यम से किए जाने की योजना है। इस अवसर पर मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से सम्पूर्ण ठेका प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित समयानुसार की जा सकेगी। इसके अलावा ठेका प्रक्रिया में लगने वाले समय में भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में ठेके से शेष रहे क एवं ख श्रेणी जलाशयों का श्रेणीवार एवं जिलेवार विवरण, इनकी आरक्षित दरे एवं निविदा संबंधी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं। मत्स्य विभाग की निदेशक संचिता बिश्नोई ने बताया कि ठेका प्रक्रिया में भाग लेने से पूर्व इच्छुक बोलीदाताओं का पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है।

Read More पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार : स्कूटी और बाइक जब्त, स्मैक का नशा करने के लिए करते थे चोरी

प्रचार सामग्री का किया लोकार्पण :

Read More तापमान बढ़ने से सर्दी से मिली राहत : शीतलहर का असर भी कम, अगले सप्ताह जयपुर सहित कई जिलों में बारिश के आसार

इस अवसर पर बेढम ने विभाग द्वारा संचालित भारत सरकार की प्रधानमत्री मत्स्य सम्पदा योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के पैम्पलेट, पोस्टर, बुकलेट इत्यादि का भी लोकार्पण किया। इन सभी प्रचार सामग्री का वितरण राज्य के समस्त विभागीय कार्यालयों को किया जाएगा जिससे आमजन इन योजनाओं की जानकारी लेकर लाभान्वित हो सकेंगे। प्रचार सामग्री में खारे पानी में झींगा पालन, केज कल्चर, आरएएस एवं बायोफ्लॉक तकनीक की जानकारी एवं मत्स्य पालन से संबंधित सामान्य ज्ञान बुकलेट भी तैयार कराई गई है। 

Read More चंडीगढ़ की दो फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर