अब 28 जून को खुलेंगे स्कूल, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ली राहत की सांस

राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

अब 28 जून को खुलेंगे स्कूल, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ली राहत की सांस
राज्य के स्कूल अब 21 जून के बजाय 29 जून को खुलेंगे। संस्था प्रधान भी अब स्कूलों में पूर्व की तरह दो अवकाशों की घोषणा। राज्य के शिक्षा विभाग के शासन उप सचिव आलोक जैन ने सोमवार को आदेश जारी, जिसमें बताया कि शिविरा पंचाग वर्ष-2026-27 में उक्त दो संशोधन।

जयपुर। राज्य के स्कूल अब 21 जून के बजाय 29 जून को खुलेंगे। संस्था प्रधान भी अब स्कूलों में पूर्व की तरह दो अवकाशों की घोषणा कर सकेंगे। राज्य के शिक्षा विभाग के शासन उप सचिव आलोक जैन ने सोमवार को आदेश जारी कर दिए, जिसमें बताया कि शिविरा पंचाग वर्ष-2026-27 में उक्त दो संशोधन किए गए हैं। राज्य सरकार ने संशोधित आदेश जारी कर तमाम तरह की आशंकाओं पर विराम लगा दिया है।

सरकार ने पूरे किए सहमति के बिन्दु  
राज्य सरकार और संगठन के बीच हुए समझौते में दो मांगाें पर सहमति बनी थी,जिसे सरकार ने आज पूरा कर दिया। हम शिक्षा मंत्री के आभारी हैं, उन्हाेंने हमारी दोनों मांगों को जायज ठहराते हुए आदेश जारी कर दिए।'
 -रमेश पुष्करणा,प्रदेशाध्यक्ष, एबीआरएसएम,राजस्थान

यह हमारी भी मांग थी, हमने भी प्रयास किया था, लेकिन अभी शिक्षकों से गड्ढे खुदवाने का आदेश समाप्त नहीं हुआ है, इसका संशोधित आदेश निकलना चाहिए। यह समझ से परे है कि शिक्षकों से क्या-क्या करवाया जाएगा?
    -विपिन प्रकाश शर्मा,प्रदेशाध्यक्ष,राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ,जयपुर 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वजाति बताकर युवती से बनाए संबंध, बदनाम करने के लिए वायरल किए अश्लील फोटो-वीडियो स्वजाति बताकर युवती से बनाए संबंध, बदनाम करने के लिए वायरल किए अश्लील फोटो-वीडियो
चचेरे भाई के दोस्त ने स्वयं को स्वजाति बता नजदीकियां बढ़ाई और शारीरिक संबंध बनाए और हकीकत सामने आने पर...
रेस्टोरेंट और घरों में बिजली चोरी का खुलासा, 4 मामलों में 4.32 लाख का जुर्माना
अब 28 जून को खुलेंगे स्कूल, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ली राहत की सांस
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प