विधानसभा में अब हाईटेक सिस्टम से होगी वाहनों की जांच, स्पीकर वासुदेव देवनानी ने UVSS का किया उद्घाटन

वाहन के नीचे की तस्वीरें लेकर संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर  

विधानसभा में अब हाईटेक सिस्टम से होगी वाहनों की जांच, स्पीकर वासुदेव देवनानी ने UVSS का किया उद्घाटन
राजस्थान विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अंडर व्हीकल सर्विलांस सिस्टम (UVSS) लगाया गया है। इसके जरिए परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों के निचले हिस्से की तस्वीरें लेकर जांच की जा सकेगी।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अंडर व्हीकल सर्विलांस सिस्टम (UVSS) लगाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को रिमोट का बटन दबाकर इस आधुनिक सिस्टम का उद्घाटन किया। इसके जरिए परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों के निचले हिस्से की तस्वीरें लेकर जांच की जा सकेगी। इससे वाहन के नीचे छिपाई गई संदिग्ध वस्तुओं, अतिरिक्त उपकरणों या किसी तरह की छेड़छाड़ का पता लगाने में सुरक्षा कर्मियों को मदद मिलेगी।

वाहन के नीचे की तस्वीरें स्क्रीन पर दिखेंगी :

UVSS एक आधुनिक वाहन निरीक्षण प्रणाली है। इसमें विशेष कैमरों और लाइट की मदद से वाहन के निचले हिस्से की तस्वीरें ली जाती हैं। इन तस्वीरों को स्क्रीन पर देखकर सुरक्षा कर्मी जांच कर सकते हैं। आमतौर पर वाहन के नीचे का हिस्सा सीधे देखना मुश्किल होता है। ऐसे में यह तकनीक उन हिस्सों का निरीक्षण आसान बनाएगी, जहां सामान्य जांच के दौरान कुछ छूटने की आशंका रहती है। सिस्टम में उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार वाहनों की तस्वीरों और जांच से जुड़े रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखे जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इनका दोबारा अवलोकन किया जा सकेगा। इसे प्रवेश द्वार पर मौजूद अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक से मजबूत करने की पहल :

Read More सिंधीकैम्प से सवारी बनकर बैठे बदमाश : ऑटो चालक के गले पर लगाया चाकू, 11 हजार रुपए लूटे

देवनानी ने कहा कि विधानसभा एक महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थान है। यहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आगंतुकों का लगातार आवागमन होता है। ऐसे में परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों की प्रभावी जांच करना जरूरी है। इसी उद्देश्य से आधुनिक तकनीक के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

Read More बाहर से कई उत्सव आए, राजस्थान में समाए! गरबा की ड्रेस, चनिया-चोली, कुर्ते, आभूषण, जूते, मेकअप और पारंपरिक सामान की मांग रहती है उफान पर

उन्होंने कहा कि UVSS पारंपरिक सुरक्षा जांच का विकल्प नहीं, बल्कि उसका पूरक है। इससे सुरक्षा कर्मियों को संदिग्ध परिस्थितियों की पहचान करने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त जांच करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More पीएम राहत योजना : सड़क हादसों के घायलों को गोल्डन ऑवर में मिलेगा त्वरित उपचार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हिंदी माह में बैंककर्मियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया पुरस्कृत हिंदी माह में बैंककर्मियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया पुरस्कृत
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जयपुर आंचलिक कार्यालय में हिंदी माह का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।...
विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, CJI की एक टिप्पणी ने बढ़ाया सस्पेंस
बुक ‘चिंग तम अमत्तनि’ का लोकार्पण, साहित्यकारों ने की काव्य-संग्रह की चर्चा
दशहरा-दिवाली पर केरल टूरिज्म की नजर राजस्थान के पर्यटकों पर, घरेलू पर्यटकों की संख्या 10.98 प्रतिशत बढ़ी
आवासन मंडल की चार योजनाओं में खुलेंगे 649 फ्लैटों के रास्ते, 17 अक्टूबर से शुरू होगा पंजीकरण
पिता की आंखों के सामने जमीन में समा गया 9 साल का बेटा, 640 फीट नीचे जिंदगी की जंग
निजी अस्पतालों, लैब और डॉक्टरों की बनेगी डिजिटल आईडी, एचएमआईएस सॉफ्टवेयर अपनाने पर रहेगा विशेष जोर