अब महिला क्रिकेट के मैच भी हाउसफुल, हरमनप्रीत बोलीं- यह तो बस शुरुआत है

महिला टीम की विश्व कप जीत से बदल रहा परिदृश्य

अब महिला क्रिकेट के मैच भी हाउसफुल, हरमनप्रीत बोलीं- यह तो बस शुरुआत है
भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टैच्यू जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट स्थित हिस्टॉरिका म्यूजियम में देखा जाएगा। शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में स्टैच्यू के अनावरण समारोह में पहुंचीं हरमनप्रीत ने अपनी ऐतिहासिक 171 रन की पारी और विश्व कप जीत के अनुभव साझा।

जयपुर। भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टैच्यू जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट स्थित हिस्टॉरिका म्यूजियम में देखा जाएगा। शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में स्टैच्यू के अनावरण समारोह में पहुंचीं हरमनप्रीत ने अपनी ऐतिहासिक 171 रन की पारी और विश्व कप जीत के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव, डायरेक्टर लीना श्रीवास्वत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों ने क्रिकेट बैट उठाकर उन्हें गार्ड आॅफ ओनर दिया। हरमनप्रीत ने बच्चों को क्रिकेट के कुछ टिप्स भी दिए। इस दौरान उन्होंने अपने वैक्स स्टैच्यू का अनावरण भी किया। उन्होंने कहा कि 171 रन की पारी उनके करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक है। इस पारी के बाद लोगों का महिला क्रिकेट को देखने का नजरिया बदलने लगा।

अब स्टेडियम हाउस फुल :

हरमनप्रीत कौर ने कहा कि अब महिला क्रिकेट के मुकाबलों में भी स्टेडियम हाउसफुल दिखने लगे हैं। बड़ी संख्या में गर्ल्स और महिलाएं स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाती हैं। यह तो बस शुरूआत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह 1983 के विश्व कप ने पुरुष क्रिकेट की तस्वीर बदल दी थी। उसी तरह महिला टीम की विश्व कप जीत से अब महिला क्रिकेट को लेकर लोगों का नजरिया बदल रहा है। अपनी कप्तानी में देश को विश्व कप जिताना उनके जीवन का सबसे खास पल है। लॉर्ड्स में ट्रॉफी हाथ में लेने का वह क्षण हमेशा याद रहेगा।

 सितारों के साथ स्टैच्यू प्रदर्शित होना मेरे लिए गर्व की बात :

Read More आज मनेगी भाई दूज, बहनों के तिलक से सजेगा भाइयों का भाल

हरमनप्रीत कौर ने कहा कि नाहरगढ़ फोर्ट स्थित हिस्टॉरिका म्यूजियम में पूर्व मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर, पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह, विराट कोहली के बाद मेरा स्टैच्यू यहां लगाया जाएगा। ये मेरे लिए गर्व की बात है। जिन क्रिकेट सितारों को देखकर मैं बड़ी हुर्इं, उन्हीं के साथ स्टैच्यू डिस्प्ले होना मतलब सपना पूरे होने जैसा है। उन्होंने कहा कि गांवों में टैलेंट की कमी नहीं है। बस जरूरत बेहतर सुविधाओं और अवसरों की है। अब राज्य स्तर से लेकर बीसीसीआई तक खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं। सालभर क्रिकेट खेलने के मौके मिलना इस दिशा में सकारात्मक बदलाव है।

Read More घर के पास पैदल जा रहे युवक को थार से कुचल कर मार डाला, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर