एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, औषधीय पौधे रोपे

क्षेत्रों में सघन सफाई अभियान चलाया

एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, औषधीय पौधे रोपे
मां शबरी राजकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस दिवस पर ‘हरा-भरा एवं स्वच्छ परिसर’ थीम के तहत विशेष शिविर आयोजित। स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरे का निस्तारण किया और औषधीय पौधे लगाए। छात्राओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने की शपथ ली।

जयपुर। मां शबरी राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस दिवस के अवसर पर हरा-भरा एवं स्वच्छ परिसर थीम के तहत एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन सफाई अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक कचरे का निस्तारण करने के साथ ही औषधीय पौधे रोपे और परिसर को स्वच्छ एवं हराभरा बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने की शपथ ली।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुनीता मीना, एनएसएस प्रभारी महिमा मीना, प्रो. सुलोचना शर्मा एवं श्रीमती निशा माथुर ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा एनएसएस के नॉट मी बट यू के मूलमंत्र को सार्थक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. रेनू सिंह, श्रीमती किरणबाला, डॉ. जगजीवन राम बैरवा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आप का भाजपा पर निशाना, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप आप का भाजपा पर निशाना, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप
पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालचंद सिंह कटारूचक और 'आप' विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भाजपा पर ईडी, सीबीआई और निर्वाचन...
गौरवोत्सव से पहले RUTA का विरोध, पदोन्नति प्रक्रिया लंबित होने पर कार्यक्रम के बहिष्कार का ऐलान
आरबीआई का रविवार को बैंक खोलने का आदेश वापस लेने की मांग, बैंक यूनियन नेता- 5-डे बैंकिंग लागू करने के बजाय कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश खत्म करना अनुचित
जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं पर राजद ने उठाए सवाल, एजाज अहमद बोले- बिहार में कानून-व्यवस्था पर चिंता जरूरी
ट्रंप के साथ नई बैठक के लिए तैयार है पुतिन, शांतिपूर्ण बातचीत करने के लिए रूस तैयार
युवा कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरू की राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन याचिका, चुनावी पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर उठाए सवाल
एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, औषधीय पौधे रोपे