सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर के ट्रॉमा सेंटर में नर्सिंग कर्मियों ने निलंबन का किया विरोध, प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

एसएमएस अस्पताल में बवाल: नर्सेज का कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन

सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर के ट्रॉमा सेंटर  में नर्सिंग कर्मियों ने निलंबन का किया विरोध, प्रदर्शन कर जताई नाराजगी
जयपुर के एसएमएस अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर अग्निकांड के बाद चार नर्सिंग कर्मियों के निलंबन पर आक्रोश भड़क गया है। नर्सेज संघ ने इस कार्रवाई को एकतरफा और अन्यायपूर्ण बताते हुए शुक्रवार से दो घंटे के कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक निलंबन वापस नहीं होगा और निष्पक्ष जांच नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।

जयपुर। सवाई मानसिंह चिकित्सालय, जयपुर के ट्रॉमा सेंटर में अग्नि प्रकरण में नर्सिंग कर्मियों को निलंबित किए जाने के मामले में आज नर्सेज ने एसएमएस अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर आयोजित दो घंटे की गेट मीटिंग में समस्त नर्सिंगकर्मियों द्वारा  चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शुक्रवार से सवाई मान सिंह अस्पताल के मुख्य भवन सहित जयपुर से संबद्ध अन्य अस्पतालों में दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर आक्रोश व्यक्त किया जाएगा।

नर्सेज नेता मनोज दु ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर अग्निकांड मामले में हमारे चार साथियों को निलंबित किया जाना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और एकतरफा कार्रवाई है। जब तक निलंबन वापस नहीं लिया जाता और निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक नर्सिंगकर्मी अपना लोकतांत्रिक विरोध जारी रखेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले CM उमर अब्दुल्ला ने कहा कि J&K की समस्याओं का समाधान...
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक