अक्टूबर में त्योहारों की भरमार, नवरात्रि से दशहरा और करवाचौथ तक चलेगा उत्सव 

महीने की शुरुआत पितृपक्ष के अंतिम दिनों से होगी

अक्टूबर में त्योहारों की भरमार, नवरात्रि से दशहरा और करवाचौथ तक चलेगा उत्सव 
अक्टूबर में पितृपक्ष के समापन के बाद शारदीय नवरात्रि, दुर्गाष्टमी, महानवमी, विजयादशमी, शरद पूर्णिमा और करवाचौथ सहित कई प्रमुख पर्व आएंगे। 11 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू होगी। 19 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी-महानवमी और 20 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा तथा 29 अक्टूबर को करवाचौथ का पर्व रहेगा। पूरे महीने धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा।

जयपुर। अक्टूबर का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। महीने की शुरुआत पितृपक्ष के अंतिम दिनों से होगी। इसके बाद शारदीय नवरात्रि, दुर्गाष्टमी, महानवमी, विजयादशमी, शरद पूर्णिमा और करवाचौथ सहित कई प्रमुख पर्व और व्रत आएंगे। शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ संपन्न होगी। प्रमुख पर्व और व्रत 2 अक्टूबर-गांधी जयंती 3 अक्टूबर- जीवित्पुत्रिका व्रत, कालाष्टमी 6 अक्टूबर -इंदिरा एकादशी 10 अक्टूबर- सर्वपितृ अमावस्या, पितृपक्ष का समापन 11 अक्टूबर -शारदीय नवरात्रि एवं घटस्थापना का आरंभ 16 अक्टूबर- सरस्वती आवाहन 17 अक्टूबर -सरस्वती पूजा, तुला संक्रांति 19 अक्टूबर - दुर्गाष्टमी एवं महानवमी 20 अक्टूबर- विजयादशमी/दशहरा 22 अक्टूबर- पापांकुशा एकादशी 25 अक्टूबर -शरद पूर्णिमा एवं कोजागरी पूजा 29 अक्टूबर- करवा चौथ/संकष्टी चतुर्थी नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक देवी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना होगी।

19 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी और महानवमी के अवसर पर विशेष पूजा-अनुष्ठान होंगे। इसके अगले दिन 20 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्रीराम की रावण पर विजय के प्रतीक के रूप में देशभर में दशहरा उत्सव और रावण दहन के आयोजन होंगे। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा और 29 अक्टूबर को करवाचौथ का पर्व आएगा। इस तरह पूरे महीने धार्मिक आयोजनों और पर्वों का सिलसिला जारी रहेगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की निगम ने ली सुध, 110 से अधिक कर्मचारियों की जांच सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की निगम ने ली सुध, 110 से अधिक कर्मचारियों की जांच
'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत 'सहभाग स्वच्छ भारत विकसित भारत' थीम पर जयपुर नगर निगम द्वारा सफाई मित्रों और...
शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 49 अंक फिसला, मीडिया, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में दिखा सुधार
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने की जनसुनवाई, समस्याओं के निस्तारण के निर्देश
उप्र विधानसभा चुनाव: एसआईआर और यूजीसी को लेकर बढ़ी भाजपा की चिंता, भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने की अपील 
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में पहली बार एक साथ दिखे 4 टाइगर शावक, रानी के चारों शावकों को एनक्लोजर नंबर 16 में छोड़ा
पशुपालन क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा : स्टेट वेटरनरी पॉलिसी होगी तैयार, मुख्य सचिव ने की पशुपालन विभाग की समीक्षा
ज्ञानेश कुमार को कानूनी सुरक्षा देने की वजह बताए केन्द्र, राहुल गांधी ने कहा- सरकार उनका चुनाव चुराने के लिए करती है इस्तेमाल