राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद

सार्वजनिक जीवन एवं प्रदेश के विकास में योगदान का स्मरण

राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बरकतुल्लाह खां की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उनके सार्वजनिक जीवन और राजस्थान के विकास में योगदान को याद किया। खां जुलाई 1971 से अक्टूबर 1973 तक मुख्यमंत्री रहे।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बरकतुल्लाह खां की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्व. बरकतुल्लाह खां के राजस्थान के सार्वजनिक जीवन एवं प्रदेश के विकास में योगदान का स्मरण किया।

उल्लेखनीय है कि स्व. बरकतुल्लाह खां जुलाई 1971 से अक्टूबर 1973 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के पद पर रहे। इस मौके पर विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, उप सचिव इन्द्रा शर्मा, अलका दुआ, योगेश त्रिपाठी सहित विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारियों ने भी स्व. खां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी हुई सस्ती और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी हुई सस्ती और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव
जयपुर सर्राफा बाजार में वायदा बाजार की नरमी के असर से चांदी के भाव 2,000 रुपए घटकर 2,51,000 रुपए प्रति...
अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक रेलसेवा का दौराई तक विस्तार, यात्रियों को होगी सुविधा
कश्मीर में हथियारों का जखीरा बरामद : एके-47 राइफल, ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद, तलाशी अभियान जारी
राजस्थान विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
चीन के उपराष्ट्रपति हान से मिले डोभाल : विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर की चर्चा, सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता को मजबूत करने पर भी की बात
जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट फिर लेट, रात 9:15 बजे होगी रवाना
जयपुर रेंज की अभिनव सड़क सुरक्षा पहल ‘Operation Safer Roads’, डेटा आधारित वैज्ञानिक विश्लेषण से चिन्हित 93 दुर्घटना संभावित स्थल Google Maps से एकीकृत