3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
सामाजिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत
धार्मिक आस्था और भक्ति का भव्य संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा, जब 3 अप्रैल को जयपुर में 40वीं हनुमान शोभायात्रा का आयोजन। भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ इस शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान से शाम 5 बजे आरती के साथ करेंगे।
जयपुर। धार्मिक आस्था और भक्ति का भव्य संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा, जब 3 अप्रैल को जयपुर में 40वीं हनुमान शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ इस शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान से शाम 5 बजे आरती के साथ करेंगे। हनुमान शोभायात्रा समिति द्वारा आयोजित इस यात्रा में इस बार विशेष आकर्षण के रूप में इलेक्ट्रॉनिक झांकियां शामिल होंगी, जिनमें 12 फीट ऊंचे हनुमान, राम-शिव से जुड़े धार्मिक दृश्य और गणेश-शिव पार्वती की झलकियां प्रमुख रहेंगी।
शोभायात्रा रामलीला मैदान से रवाना होकर सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार होते हुए चांदपोल स्थित हनुमान मंदिर पहुंचेगी। मार्ग में विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

Comment List