अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर CM भजनलाल शर्मा कुछ ही देर में देंगे 13 करोड़ की सौगात, लॉन्च करेंगे इंडस्ट्रीयल पॉलिसी

लाभार्थियों को चेक वितरित किए जाएंगे

अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर CM भजनलाल शर्मा कुछ ही देर में देंगे 13 करोड़ की सौगात, लॉन्च करेंगे इंडस्ट्रीयल पॉलिसी
अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर राजस्थान सरकार भव्य कार्यक्रम आयोजित कर रही। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की योजनाओं के तहत 13 करोड़ रुपये से अधिक के चेक वितरित करेंगे। RIICO भूमि आवंटन पत्र भी दिए जाएंगे।

जयपुर। जयपुर में राजस्थान सरकार पहली बार अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस (27 जून)) शनिवार पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण, अनुदान सब्सिडी के 13 करोड़ रुपये से अधिक के डमी चेक प्रदान करेंगे। साथ ही रीको योजनाओं के लाभार्थियों को भूमि आवंटन पत्र ऑफर लेटर भी सौंपे जाएंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री Rajasthan Industrial Development Policy, ODOP कॉफी टेबल बुक और RAMP (राइजिंग एंड एक्सीलरेटिंग MSME परफॉर्मेंस) पोर्टल भी लॉन्च करेंगे। इस दौरान एक जिला एक उत्पाद नीति, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित-आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, एकीकृत कलस्टर विकास योजना और राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए जाएंगे। RIICO की डायरेक्ट लैंड अलॉटमेंट रेंटल पॉलिसी के तहत भी ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

शादी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से आहत वृद्ध ने दी मानहानि की चेतावनी, जानें पूरा मामला शादी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से आहत वृद्ध ने दी मानहानि की चेतावनी, जानें पूरा मामला
67 वर्षीय घासीलाल मीणा ने नाता प्रथा के तहत 28 वर्षीय युवती से शादी की, जिस पर सोशल मीडिया में...
इसरो ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन पावर हेड टेस्ट आर्टिकल का किया हॉट परीक्षण, उम्मीद के मुताबिक हुआ टेस्ट
राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी
भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, जानें कब का है प्लान?
मोदी सेशेल्स रवाना : हर्मिनी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे कार्य
अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर CM भजनलाल शर्मा कुछ ही देर में देंगे 13 करोड़ की सौगात, लॉन्च करेंगे इंडस्ट्रीयल पॉलिसी
मानसून और जल संरक्षण का संकल्प