10 अक्टूबर को राज्यभर में राष्ट्रीय लोक अदालत, 8.38 लाख प्रकरणों का होगा निस्तारण
जिला न्यायालयों में 499 बैंचों के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन सुनवाई
ख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल के मार्गदर्शन में जोधपुर में प्रातः 10 बजे तथा जयपुर पीठ में न्यायाधिपति महेन्द्र कुमार गोयल द्वारा शुभारम्भ होगा।
जयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 अक्टूबर 2026 को राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर व जयपुर पीठ सहित राज्य के समस्त अधीनस्थ न्यायालयों, उपभोक्ता आयोगों, राजस्व न्यायालयों एवं अन्य अधिकरणों में किया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल के मार्गदर्शन में जोधपुर में प्रातः 10 बजे तथा जयपुर पीठ में न्यायाधिपति महेन्द्र कुमार गोयल द्वारा शुभारम्भ होगा।
जिला न्यायालयों में 499 बैंचों के समक्ष लगभग 4.83 लाख प्री-लिटिगेशन व 3.55 लाख लंबित प्रकरणों सहित कुल करीब 8.38 लाख मामलों तथा उच्च न्यायालयों में करीब 4319 मामलों का आपसी समझौते से ऑनलाइन-ऑफलाइन माध्यम से त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
09 Oct 2026 16:23:27
झालाना जंगल सफारी का चर्चित लेपर्ड राणा दो सप्ताह से अधिक समय से नजर नहीं आया। वन विभाग ने उसकी...

Comment List