सोमवती अमावस्या पर छोटीकाशी रही भक्ति में लीन : मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

पारंपरिक सिकरान एवं पूड़ी का विशेष राजभोग भी समर्पित किया

सोमवती अमावस्या पर छोटीकाशी रही भक्ति में लीन : मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
सोमवती अमावस्या पर जयपुर के मंदिरों में विशेष आयोजन। हजारों श्रद्धालुओं ने गलता जी में आस्था की डुबकी लगाकर पितरों का तर्पण। गोविंद देवजी, ताड़केश्वर, सरस निकुंज और अन्य मंदिरों में झांकियां, अभिषेक और भजन-कीर्तन।

जयपुर। सोमवती अमावस्या पर छोटीकाशी धर्म में लीन रही। सभी मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गलताजी पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। गलता कुंड में खड़े होकर पितरों के निमित्त तर्पण किया। गलता परिसर स्थित विभिन्न देवालयों के दर्शन कर स्वामी अवधेशाचार्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। अलग-अलग क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के समूह सुबह पांच बजे से ही गलता जी पहुंचने शुरू हो गए। गोविन्द देवजी में सोमवार को श्रीमन्माध्व गौडेश्वराचार्य महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में राजभोग झांकी के बाद जलयात्रा झांकी सजाई गई। ठाकुर श्री गोविन्द देवजी महाराज एवं राधारानी के करकमलों में स्वर्ण निर्मित पिचकारी विराजित की गई। ग्रीष्म ऋतु में भगवान को शीतलता प्रदान करने की परंपरा के तहत खरबूजा, तरबूजा सहित विभिन्न ऋतुफलों का भोग अर्पित किया गया।

साथ ही, पारंपरिक सिकरान एवं पूड़ी का विशेष राजभोग भी समर्पित किया गया। चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर मंदिर आम की झांकी सजाई गई। मंदिर के गर्भगृह और आगे विभिन्न तरह के आम सजाए गए। एक दर्जन से अधिक लोगों ने कई घंटे में यह झांकी तैयार की। सुभाष चौक स्थित श्री सरस निकुंज में पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में राधा सरस बिहारी जू सरकार का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। अमावस्या से जुडेÞ पदों और भजनों का गायन किया गया। पुरानी बस्ती के गोपीनाथ जी मंदिर में महंत सिद्धार्थ गोस्वामी के सान्निध्य में उत्सव मनाया गया। यहां महिलाओं ने ठाकुर जी को भजन सुनाए। चौड़ा रास्ता के राधा दामोदर जी मंदिर में महंत मलय गोस्वामी के सान्निध्य में झांकी सजाई गई। टोंक रोड सांगानेर, दुर्गापुरा, हिंगोनिया, सीकर रोड, ढहर के बालाजी सहित अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं ने गौसेवा की।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

नींदड़ मोड़ पर मौत का ट्रेलर! : बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, फिर कुचलता हुआ निकला ट्रेलर नींदड़ मोड़ पर मौत का ट्रेलर! : बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, फिर कुचलता हुआ निकला ट्रेलर
हरमाड़ा थाना क्षेत्र के नींदड़ मोड़ चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने...
फीफा वर्ल्ड कप-2026 : जर्मनी ने पहली बार खेल रही कुराकाओ को 7-1 से रौंदा, फेलिक्स नमेचा ने किया टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल
पत्नी की तलाश में ससुराल पहुंचा युवक : जवाब नहीं मिला तो टावर पर चढ़ा, रातभर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
रूटीन मिशन बना मौत का सफर : उड़ान भरते ही क्रैश हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, 8 लोगों की मौत
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 7721 वाहन नपे
केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल, विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया, नई दरें आज से लागू
टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना