जयपुर, जोधपुर और कोटा महापौर की आज कत्ल की रात, कल खुलेगा पत्तों का पिटारा

शनिवार को सुबह 10.30 बजे से पहले तय होंगे चेहेरे

जयपुर, जोधपुर और कोटा महापौर की आज कत्ल की रात, कल खुलेगा पत्तों का पिटारा
महापौर की कुर्सी के लिए सियासी ‘कत्ल की रात’ शुरू। शनिवार सुबह भाजपा-कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर सकती हैं। भाजपा में छह नाम चर्चा में हैं, जबकि कांग्रेस में भी मंथन जारी है। ‘पर्ची’ फॉर्मूले की अटकलों ने मुकाबला रोचक बना दिया है। जयपुर के साथ जोधपुर-कोटा में भी शनिवार को तस्वीर साफ होगी।

जयपुर। महापौर की कुर्सी के लिए चल रही सियासी उठापटक कीआज ‘कत्ल की रात’ है। अब शनिवार की सुबह जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के लिए बेहद अहम होने वाली है। दोनों प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस की निगाहें अपने-अपने खेमे में चल रहे मंथन पर टिकी हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे से पहले दोनों दल महापौर पद के लिए अपने-अपने प्रत्याशी के नाम तय कर सकते हैं। इसके बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी कि शहर की सरकार की कमान किस चेहरे के हाथों में देने का फैसला किया गया है।

महापौर के नाम पर मुहर लगाने से पहले भाजपा और कांग्रेस में गहन विचार-मंथन चल रहा है। पार्टी नेतृत्व के सामने सिर्फ जीतने वाले पार्षद का चयन करने की चुनौती नहीं है, बल्कि क्षेत्रीय संतुलन, जातीय समीकरण, संगठन में सक्रियता, स्थानीय पकड़ और पार्षदों के बीच स्वीकार्यता जैसे कई पहलू भी सामने हैं। यही वजह है कि आखिरी वक्त तक कई नामों पर चर्चा और नामों में बदलाव की संभावना बनी हुई है। जयपुर में तो महापौर की कुर्सी को लेकर मुकाबला और भी दिलचस्प है। भाजपा के पास 150 सदस्यीय नगर निगम में 78 सीटों के साथ बहुमत है। कांग्रेस के खाते में 57 और निर्दलीयों के खाते में 15 सीटें हैं। ऐसे में भाजपा के भीतर महापौर पद के लिए कई चेहरे चर्चा में है।

भाजपा में इन 6 नामों की चर्चा

जयपुर में भाजपा की ओर से सुनील कोठारी, शैलेन्द्र भार्गव, पुनीत कर्णावत, विमल अग्रवाल, भवानी सिंह और सुभाष सिंघी के नाम चर्चा में हैं। इनमें पुनीत कर्णावत की संगठनात्मक सक्रियता, विमल अग्रवाल का वैश्य समाज से होना और भवानी सिंह राजावत का राजपूत समाज से होना अलग-अलग सामाजिक समीकरणों के लिहाज से चर्चा में है।

Read More रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, छह सूचीबद्ध रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट ने एक तिमाही में निवेशकों को बांटे 3,136 करोड़ रुपए

यानी भाजपा के सामने भी सवाल सिर्फ ‘कौन?’ का नहीं, बल्कि ‘किस समीकरण के साथ कौन?’ का है। जयपुर में वैश्य और ब्राह्मण समाज की ओर से भी अपने-अपने समाज के व्यक्ति को महापौर बनाने को लेकर दबाव की चर्चाएं हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व को संगठन और सामाजिक समीकरणों के बीच संतुलन साधना होगा।

Read More जयपुर, सीकर, अजमेर सहित कई जिलों में जमकर बरसे मेघ, पारा पांच डिग्री तक गिरा

कांग्रेस में भी माथापच्ची

Read More नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन : भाजपा ने प्रदेशभर में बूथ स्तर तक जलाए आशीर्वाद के दीये

कांग्रेस में भी महापौर के चेहरे को लेकर मंथन जारी है। पार्टी ने पहले ही संकेत दिए थे कि महापौर पद के लिए कई नामों पर विचार किया जाएगा और 4-5 नामों को शॉर्टलिस्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि शनिवार के फैसले से पहले कांग्रेस की ओर से जयपुर के लिए अंतिम नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

क्या ‘पर्ची’ से निकलेगा महापौर?

महापौर के नाम को लेकर सबसे रोचक चर्चा यह है कि क्या मुख्यमंत्री के चयन की तर्ज पर यहां भी ‘पर्ची’ वाला फॉर्मूला अपनाया जाएगा? हालांकि यह अभी चर्चा और अटकलों के स्तर पर है, लेकिन यदि ऐसा हुआ तो कई दिनों से चल रही नामों की दौड़ अचानक लॉटरी जैसी हो जाएगी। जिन चेहरों के समर्थक अभी तक जोड़-तोड़ और दावेदारी में जुटे हैं, उनके लिए शनिवार का फैसला सचमुच ‘पर्ची खुलने’ जैसा हो सकता है।

 जोधपुर और कोटा में भी खुलेंगे पत्ते 

जयपुर के साथ जोधपुर और कोटा नगर निगमों में भी शनिवार को प्रत्याशी चयन को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार तीनों नगर निगमों में महापौर चुनाव 25 सितंबर को होगा। 18 सितंबर को लोक सूचना जारी हुई और 19 सितंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा तथा 22 सितंबर को नाम वापसी होगी।

अब तक पार्षदों की बाड़ाबंदी के बीच रणनीति बनाने में जुटे दोनों दलों के लिए शनिवार का दिन निर्णायक होगा। नाम की घोषणा के साथ ही असली सियासी गणित शुरू होगा, कौन साथ है, कौन नाराज है और किस चेहरे के पीछे कितने पार्षद खड़े हैं। यानी शनिवार को सिर्फ प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं होगी, बल्कि तीनों शहरों की महापौर की कुर्सी का पूरा सियासी खेल भी अगले चरण में प्रवेश कर जाएगा।

Tags: murder

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मानसिक स्वास्थ्य पर युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश : अवसाद, चिंता और आत्महत्या रोकथाम के मुद्दों को रचनात्मक तरीके से किया प्रस्तुत मानसिक स्वास्थ्य पर युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश : अवसाद, चिंता और आत्महत्या रोकथाम के मुद्दों को रचनात्मक तरीके से किया प्रस्तुत
मनोचिकित्सा केन्द्र, जयपुर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित। विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अवसाद, चिंता, तनाव...
खांडू ने किया न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, जयराम बोले- तत्काल इस्तीफा दे मुख्यमंत्री
जयपुर, जोधपुर और कोटा महापौर की आज कत्ल की रात, कल खुलेगा पत्तों का पिटारा
पाकिस्तान में नमाज के दौरान धमाका : 16 लोगों की मौत, विस्फोटकों से भरा वाहन दीवार से टकराया
नरैना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई पीआरएस सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे आरक्षित टिकट
गरबा डांडिया उत्सव 2026 का पोस्टर विमोचन, फिल्म-फैशन जगत की मौजूदगी में हुआ आयोजन
आरोप लगाने से पहले कांग्रेस का इतिहास पढ़ें राहुल गांधी : अपनी पार्टी के बारे में भी उन्हें कुछ नहीं पता, सुधांशु ने कहा- उनका बयान देश की राजनीति के प्रति अज्ञानता का उदाहरण