अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ

प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोली सजाई

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल स्मारक में पर्यटकों का पारंपरिक तिलक से स्वागत। प्रवेश द्वार पर रंगोली सजाई और मांगणियार कलाकारों ने कच्छी घोड़ी नृत्य व लोकगीत प्रस्तुत। कठपुतली शो ने पर्यटकों का मनोरंजन किया।

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर हवामहल स्मारक में पर्यटकों का पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया गया। प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोली सजाई गई, जिसने देशी-विदेशी पर्यटकों का ध्यान खींचा। लोक कला को बढ़ावा देने के लिए मांगणियार कलाकारों ने कच्छी घोड़ी नृत्य और मधुर लोकगीतों की प्रस्तुति दी, जिससे पर्यटक मंत्रमुग्ध हो गए।

वहीं, कठपुतली शो ने भी सभी का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान अधीक्षक हवामहल, स्टाफ और पर्यटकों ने परिसर में लगे पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यटकों को धरोहरों की स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

2028 के ओलंपिक खेलों के लिए राजस्थान हो रहा तैयार, खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध राज्य सरकार 2028 के ओलंपिक खेलों के लिए राजस्थान हो रहा तैयार, खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध राज्य सरकार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार खेल प्रतिभाओं के विकास और आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चला...
प्रमोद तिवारी का केंद्र पर हमला, बोले-महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक पर सरकार जारी करें श्वेत पत्र
हरे निशान में बंद हुआ बाजार: दिग्गज कंपनियों में लिवाली से चढ़े प्रमुख सूचकांक, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
विश्व संग्रहालय दिवस पर अल्बर्ट हॉल पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और पर्यटन बढ़ावा पर दिया विशेष जोर
आरआईसी में सजा रंगीन रत्नों का अनूठा संसार, मंत्री गौतम कुमार दक ने किया ‘जग्स-2026’ का शुभारंभ
स्वीडन के बाद ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी: भारतीय समुदाय ने किया स्वागत, बोले-द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य
Weather Update : राजस्थान में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट