जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल

डिजिटल व्यापार को मिलेगा नया आयाम

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। जयपुर व्यापार महासंघ और राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को डिजिटल और वैश्विक बाजार से जोड़ना।

जयपुर। व्यापारिक जगत के लिए 19 जून का दिन विशेष महत्व रखने वाला है। जयपुर व्यापार महासंघ एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के व्यापारियों को डिजिटल व्यापार से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक बाजारों तक पहुंच प्रदान करना है। शुक्रवार शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव में बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी, महिला उद्यमी, स्टार्टअप प्रतिनिधि और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी भाग लेंगे।

कार्यक्रम में डिजिटल कॉमर्स, -कॉमर्स, वित्तीय जागरूकता, महिला उद्यमिता, नेतृत्व विकास और सामुदायिक निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ तथा राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं ONDC के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर सुनील सिंघी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। दोनों अतिथि डिजिटल व्यापार और व्यापारिक सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
राजधानी के कानोता थाना क्षेत्र में परिवहन निरीक्षक के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के...
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज
राजौरी में बड़ा आतंकी मंसूबा नाकाम: स्कूल के पास मिला IED, भारतीय सेना ने किया निष्क्रिय
ईसरदा–रामगढ़ फीडर निर्माण पर आज बैठक, चौथ का बरवाड़ा में भूमि अधिग्रहण से पहले होगी जनसुनवाई