एकदिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम : प्राकृतिक खेती से घटेगी लागत, किसानों की बढ़ेगी आमदनी

अतिथि कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल रहे

एकदिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम : प्राकृतिक खेती से घटेगी लागत, किसानों की बढ़ेगी आमदनी
श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय में प्राकृतिक खेती और टिकाऊ कृषि पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान। विशेषज्ञों ने जीवामृत, बीजामृत, वर्मी कम्पोस्ट और हरित खाद की जानकारी दी।

जयपुर। श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय, जोबनेर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और टिकाऊ कृषि के उपायों पर एकदिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल रहे, जबकि अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने की। कृषि आयुक्त गोयल ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और सरकार की कृषि योजनाओं एवं अनुदान का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से खेती की लागत नियंत्रित करने, मिट्टी की सेहत बनाए रखने और किसानों की आय बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प भी दिलाया।

कुलगुरु डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्राकृतिक उत्पादों के वैज्ञानिक परीक्षण, प्रमाणन और प्रभावी विपणन की व्यवस्था मजबूत करना जरूरी है। बेहतर बाजार मिलने से किसानों को उचित मूल्य और आय के नए अवसर मिलेंगे। विशेषज्ञों ने जीवामृत, बीजामृत, पलवार, वर्मी कम्पोस्ट, हरित खाद तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग की जानकारी दी। कृषि एवं पशुपालन को एकीकृत करने पर भी जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की सेहत पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से किसानों को अवगत कराया।

कार्यक्रम के अंत में अग्रणी किसानों को ट्राइकोडर्मा एवं मेटाराइज़ियम के पैकेट वितरित किए गए। प्रशिक्षण में प्रदेश के पांचों कृषि विश्वविद्यालयों के अधिकारी, वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, विद्यार्थी एवं प्रगतिशील किसान शामिल हुए।

 

Read More वायदा बाजार में तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव  

Post Comment

Comment List

Latest News

महात्मा गांधी अस्पताल : 4 साल की बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लांट, दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को मिली नई जिंदगी महात्मा गांधी अस्पताल : 4 साल की बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लांट, दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को मिली नई जिंदगी
महात्मा गांधी अस्पताल में 4 वर्षीय बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लांट। 7.5 किलो वजन की बच्ची PFIC नामक दुर्लभ आनुवंशिक...
‘जो सीखेगा, वही जीतेगा’... IIT दिल्ली के युवाओं को PM मोदी का मंत्र, AI से क्वांटम कंप्यूटिंग तक अवसरों की भरमार
लोक अभियोजकों और विधि अधिकारियों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया संवाद, न्याय व्यवस्था सुदृढ़ बनाने पर दिया जोर
कोटा में CBN की बड़ी कार्रवाई: 1.368 किलो अवैध चरस जब्त, दो गिरफ्तार
इंडिगो फ्लाइट में देरी पर हनुमान बेनीवाल का सवाल, बोले- यात्री लेट हो तो नो एंट्री, एयरलाइन लेट हो तो जवाबदेही क्यों नहीं ?
तीन फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार
एकदिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम : प्राकृतिक खेती से घटेगी लागत, किसानों की बढ़ेगी आमदनी