एक जिला एक उत्पाद नीति : दौसा, चूरू, डीडवाना-कुचामन, फलोदी और बालोतरा जिलों के ओडीओपी उत्पादों की गुणवत्ता में होगा सुधार

कार्य शीघ्र आरंभ करने के लिए पहले चरण में 10.76 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए

एक जिला एक उत्पाद नीति : दौसा, चूरू, डीडवाना-कुचामन, फलोदी और बालोतरा जिलों के ओडीओपी उत्पादों की गुणवत्ता में होगा सुधार

राज्य सरकार ने पंच गौरव कार्यक्रम के तहत ओडीओपी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए पांच जिलों में 18.19 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति ने पहले चरण में 10.76 करोड़ रुपये की राशि जारी करने का निर्णय लिया।

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा पंच गौरव कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार निर्णय लिए जा रहे हैं। इस क्रम में एक जिला एक उत्पाद नीति (ओडीओपी) के तहत चयनित उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए 20 लाख रुपये तक का मार्जिन मनी अनुदान सहित अन्य परिलाभ दिए जा रहे हैं।

अब ओडीओपी उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुकूल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता वाली पंच गौरव कार्यक्रम से जुड़ी राज्य स्तरीय समिति ने प्रदेश के पांच जिलों में कुल 18.19 करोड़ रुपये की की लागत से स्थापित होने वाली परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। साथ ही, इनका कार्य शीघ्र आरंभ करने के लिए पहले चरण में 10.76 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पेपर लीक मामला: केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, जेन-जी से किया सड़कों पर उतरने का आह्वान पेपर लीक मामला: केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, जेन-जी से किया सड़कों पर उतरने का आह्वान
अरविंद केजरीवाल ने नीट पेपर लीक पर युवाओं (Gen-Z) से संवाद कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की। उन्होंने भाजपा शासित...
चीनी विदेश मंत्रालय का दावा: मतभेदों को दूर कर अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार, वैश्विक शांति और विकास के मुद्दों पर चर्चा
जयपुर मंडल का कीर्तिमान: एक साथ दो नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों की सफल कमीशनिंग
ऑपरेशन आग : पिस्टल और कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
बिहार के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी, सम्राट मंत्रिमंडल ने दी 18 प्रस्तावों को मंजूरी
रोडवेज बसों में परीक्षार्थियों की निःशुल्क यात्रा का होगा डिजिटल सत्यापन, पंजीकरण परीक्षा से 36 घंटे पहले
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की गला दबाकर हत्या : 3 महीने से रह रहे थे साथ; आरोपी गिरफ्तार