एक वीडियो और कई साल तक ब्लैकमेलिंग : हर महीने महिला से वसूली, दिल्ली से दबोचा आरोपी

महिला को डराता रहा आरोपी

एक वीडियो और कई साल तक ब्लैकमेलिंग : हर महीने महिला से वसूली, दिल्ली से दबोचा आरोपी
महिला का अवैध शराब बेचने का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले कथित यू-ट्यूबर को प्रताप नगर थाना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल सक्सेना पांच साल तक जेल भिजवाने और यू-ट्यूब पर खबर चलाने की धमकी देकर हर महीने 500 से 2 हजार रुपए वसूलता रहा। महिला के बेटों को भी धमकाता था।

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग कर महिला से 5 साल तक अवैध वसूली करने के आरोपी राहुल सक्सेना को रविवार शाम दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी हर महीने 500 से 2 हजार रुपए तक वसूलता था। डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि आरोपी भरतपुर का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली की सुल्तानपुर कॉलोनी में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने जयपुर में रहते हुए महिला का अवैध शराब बेचने का वीडियो बना लिया था। इसके बाद पुलिस में शिकायत कर जेल भिजवाने और यू-ट्यूब चैनल पर खबर चलाने की धमकी देकर रुपए मांगने लगा। महिला ने अलग-अलग किस्तों में फोन-पे के जरिए रकम ट्रांसफर की। दिल्ली जाने के बाद भी आरोपी महिला और उसके बेटों को धमकाकर ऑनलाइन वसूली करता रहा। परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Tags: recovery

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दीपावली के बाद राजस्थान की हवा में घुला जहर, जानें कौनसा रहा सबसे प्रदूषित शहर दीपावली के बाद राजस्थान की हवा में घुला जहर, जानें कौनसा रहा सबसे प्रदूषित शहर
दूसरे दिन राजस्थान के कई शहरों की हवा बिगड़ गई। सुबह 9 बजे श्रीगंगानगर 354 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित...
पैर फिसला और 200 मीटर नीचे पहाड़ी में गिरा व्यक्ति, रात के अंधेरे में एसडीआरएफ ने बचाया सुरक्षित
पहली बार जयपुर में भव्य फायर शो : 2500 स्काई शॉट्स से जगमगाया शहर, भजनलाल शर्मा ने परिवार के साथ देखी रोशनी
दिवाली की रात सुलगी सियासत, माकपा कार्यालय को किसने किया आग के हवाले?
कैफे बंद कर घर लौट रहे संचालक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर का करना पड़ा ऑपरेशन
महाराष्ट्र में दिवाली की रात एक परिवार पर टूटा कहर, घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत
एक वीडियो और कई साल तक ब्लैकमेलिंग : हर महीने महिला से वसूली, दिल्ली से दबोचा आरोपी