आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी का भंडाफोड़ : जयपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख की नकदी बरामद; 3 मोबाइल जब्त

आरोपी आम लोगों को ऑनलाइन जोड़कर सट्टा खिलवा रहा था

आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी का भंडाफोड़ : जयपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख की नकदी बरामद; 3 मोबाइल जब्त
जयपुर पुलिस की सीएसटी टीम ने करधनी क्षेत्र में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी चलाने वाले आरोपी दुलीचंद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने डेयरी के कमरे में छापा मारकर 3 मोबाइल फोन और ₹2.06 लाख नकद बरामद। आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए हैदराबाद-बैंगलुरू मैच पर सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहा था।

जयपुर। जयपुर पुलिस की सी.एस.टी. आयुक्तालय टीम ने आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना करधनी क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह एक सप्ताह में सी.एस.टी. द्वारा की गई पांचवीं बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हैदराबाद और बैंगलुरू के बीच चल रहे आईपीएल टी-20 मैच पर व्हाट्सएप ग्रुप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित कर रहा था।

आरोपी आम लोगों को ऑनलाइन जोड़कर सट्टा खिलवा रहा था। पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन तथा विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) ओम प्रकाश के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त अपराध संजीव नैन के सुपरविजन में किया गया। डेयरी के कमरे से चल रहा था सट्टे का नेटवर्क पुलिस को सूचना मिली थी कि करधनी क्षेत्र में तेजाजी मंदिर के पीछे स्थित एक डेयरी के कमरे में ऑनलाइन सट्टेबाजी का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 

दुलीचन्द पुत्र मंगेज सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी नांगल चेचिका, थाना पनियाला, जिला कोटपुतली-बहरोड़, हाल निवासी उमा विहार कॉलोनी, गोकुलपुरा, करधनी जयपुर के रूप में हुई है। आरोपी से 3 मोबाइल और ₹2.06 लाख बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से: 3 मोबाइल फोन ₹2,06,100 की सट्टा राशि बरामद की है।

Read More संस्कृत विश्वविद्यालय में मनाया योग दिवस, योग की महत्ता पर डाला प्रकाश

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण