मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक

ऑनलाइन शिक्षा पद्धति पर भी कार्य किए जाने पर जोर दिया

मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक

बागड़े ने कहा कि जो नवोन्मेषी है। वही इतिहास रचता है। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ देश और संस्कृति के प्रति सम्मान के लिए भी जागरूक करना जरूरी है।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मणिपाल यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन शिक्षा के पंचम दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को डिग्री और पदक प्रदान किये। बागड़े ने कहा कि मणिपाल यूनिवर्सिटी अधिकाधिक ऐसे पाठ्यक्रम विकसित करें, जिनसे युवाओं को रोजगारोन्मुखी भविष्य मिले। वे कौशल विकास और उद्यमिता की राह पकड़ सकें। उन्होंने उद्योगों के साथ संवाद कर विद्यार्थियों की उद्यमिता को बढ़ावा देने की ऑनलाइन शिक्षा पद्धति पर भी कार्य किए जाने पर जोर दिया।

राज्यपाल ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली जीवनपर्यंत शिक्षा के लिए अत्यन्त उपयुक्त और महत्वपूर्ण है। इस शिक्षा पद्धति में विद्यार्थी अपनी आवश्यकता के अनुसार पाठ्यक्रम चुनकर उसमें पढ़ाई कर सकता है। बागड़े ने कहा कि देश की जो नई शिक्षा नीति है उसमें भारतीय भाषाओं, कला व संस्कृति के संवर्धन आदि पर विशेष जोर दिया गया है। यह दूरदर्शी शिक्षा नीति है।

बागड़े ने कहा कि जो नवोन्मेषी है। वही इतिहास रचता है। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ देश और संस्कृति के प्रति सम्मान के लिए भी जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने ऑनलाइन शिक्षा के दीक्षांत समारोह में राष्ट्र की वर्तमान आवश्यकताओं के संदर्भ में कार्य किए जाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने, उन्हें संस्कार और चरित्र निर्माण की शिक्षा दिये जाने पर जोर दिया।

Tags: manipal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
कांग्रेस ने तेलंगाना में पार्टी और सरकार के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने हेतु आठ सदस्यीय समिति का गठन किया...
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य