ऑपरेशन क्लीन स्वैप : अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 24 लोगों पर जुर्माना

स्टोरेंट में धूम्रपान निषेध का कोई बोर्ड या अलग स्मोकिंग एरिया भी नहीं

ऑपरेशन क्लीन स्वैप : अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 24 लोगों पर जुर्माना

अवैध हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाशा रेस्टोरेंट पर छापा मारा। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन स्वैप” के तहत की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गौतम मार्ग स्थित शाशा कैफे में अवैध रूप से हुक्का संचालित किया जा रहा। इस पर थानाधिकारी आरती सिंह ने अपनी टीम के साथ डिकॉय बनकर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई।

जयपुर। वैशाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हुक्का बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाशा रेस्टोरेंट पर छापा मारा। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन स्वैप” के तहत की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गौतम मार्ग स्थित शाशा कैफे में अवैध रूप से हुक्का संचालित किया जा रहा है। इस पर थानाधिकारी आरती सिंह ने अपनी टीम के साथ डिकॉय (बोगस ग्राहक) बनकर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। छापे के दौरान रेस्टोरेंट में 12 टेबलों पर 24 लोग हुक्का पीते पाए गए। सभी के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत 200 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 4800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने मौके से 12 हुक्के, चिलम, पाइप और विभिन्न फ्लेवर युक्त तंबाकू के 14 डिब्बे जब्त किए। इसके अलावा रेस्टोरेंट में धूम्रपान निषेध का कोई बोर्ड या अलग स्मोकिंग एरिया भी नहीं पाया गया।

कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट के दो मैनेजर—मुकेश उर्फ विराट (निवासी मथुरा) और जितेंद्र सिंह जाटव (निवासी करौली) को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, ऐसे क्लब संचालक डबल डोर और सीसीटीवी सिस्टम का इस्तेमाल कर केवल पहचान वाले ग्राहकों को ही अंदर प्रवेश देते हैं, ताकि पुलिस की कार्रवाई से बचा जा सके। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध हुक्का बार और नशे से जुड़े गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- निजी अस्पतालों में आरजीएचएस इलाज संकट, मरीज परेशान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- निजी अस्पतालों में आरजीएचएस इलाज संकट, मरीज परेशान
फंड अटकने के कारण निजी अस्पतालों में ओपीडी कैशलेस सेवाएं प्रभावित होने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार...
टिकटों की दलाली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: ट्रेनों में कितनी होती हैं जनरल और स्लीपर डिब्बों की संख्या? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रश्नकाल में बताया सबकुछ
पेयजल व्यवस्था पर सख्त निर्देश : पानी और पैसे की कमी नहीं, बेहतर प्रबंधन से दें निर्बाध सप्लाई
विदेशी फंडिंग पर सरकार का पहरा: लोकसभा में विदेशी अभिदाय (विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 पुरः स्थापित, नित्यानंद राय ने देशहित वाला विधेयक बताया
रैपिडो के पिक-अप पॉइंट और लाउंज की शुरुआत, यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित वातावरण प्रदान
रामनवमी कल: जयपुर के मंदिरों में भक्तिभाव, विशेष झांकियां और जन्माभिषेक की तैयारियां पूरी
प्राध्यापक एवं कोच तथा प्राध्यापक कृषि परीक्षा-2025 : 30 मार्च तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन संशोधन, 500 रुपए लगेगा शुल्क