ऑपरेशन क्लीन स्वीप: चार ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 55 ग्राम एमडी और स्मैक बरामद ; मोटरसाइकिल भी जब्त
सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील
जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट स्पेशल पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी और स्थानीय थाना पुलिस ने बड़ी चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से करीब 55 ग्राम एमडी, 9.350 ग्राम स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क और सप्लायरों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार सीएसटी, मानसरोवर और हरमाड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। पहली कार्रवाई मानसरोवर के किरण पथ क्षेत्र में हुई, जहां प्रवीण कुमार सैनी और मुकेश जाणी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 ग्राम एमडी बरामद की गई।
दूसरी कार्रवाई में मानसरोवर के स्वर्ण पथ क्षेत्र से अजीत उर्फ विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 54.95 ग्राम एमडी बरामद हुई। वहीं तीसरी कार्रवाई हरमाड़ा थाना क्षेत्र में की गई, जहां कमलेश के कब्जे से 9.350 ग्राम स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त की गई। तीनों मामलों में संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस ने आमजन से भी नशे के कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Comment List