ऑपरेशन क्लीन स्वीप : महिला तस्कर सहित दो गिरफ्तार, 150 ग्राम एमडी व 2 किलो गांजा बरामद

पूरे गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल

ऑपरेशन क्लीन स्वीप : महिला तस्कर सहित दो गिरफ्तार, 150 ग्राम एमडी व 2 किलो गांजा बरामद

जयपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार। पुलिस ने इनके कब्जे से 150 ग्राम एमडी, करीब 1.987 किलो गांजा और नशे की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही एक सुजुकी एक्सेस एक्टिवा बरामद।

जयपुर। जयपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 150 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन), करीब 1.987 किलो गांजा और नशे की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही एक सुजुकी एक्सेस एक्टिवा बरामद की है। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिला तस्कर होमगार्ड स्वयंसेवक के रूप में कार्यरत है और युवकों को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे नशे का कारोबार करवाती थी। वह नए लड़कों को पुलिस से बचने के तरीके सिखाती और अपनी ऊंची पहुंच का डर दिखाकर उन्हें इस अवैध धंधे में शामिल करती थी। आरोपी स्कूल-कॉलेज, पॉश इलाकों, कैफे, चाय की थड़ियों और फैक्ट्री एरिया को टारगेट बनाकर वहां युवाओं से दोस्ती कर मादक पदार्थों की सप्लाई करवाते थे।

ग्राहकों तक नशा पहुंचाने के दौरान भी उन पर नजर रखी जाती थी। पुलिस टीम ने अंडरकवर ऑपरेशन के तहत महिला से दोस्ती कर उसके नेटवर्क और काम करने के तरीके का खुलासा किया और पूरे गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की। कार्रवाई का विवरण: पहली कार्रवाई में आरोपी सिकन्दर को अम्बाबाड़ी स्थित द्रव्यवती नदी के पास से गिरफ्तार कर 25 ग्राम एमडी और एक्टिवा बरामद की गई। दूसरी कार्रवाई में हनुमान नगर क्षेत्र से महिला तस्कर मीनू गुप्ता को 125 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी: 150 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) लगभग 2 किलो गांजा एक सुजुकी एक्सेस एक्टिवा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल