भाजपा सरकार की स्वास्थ्य नीतियों पर विपक्ष हमलावर, राजस्थान महिला कांग्रेस ने निकाली स्वास्थ्य व महिला सुरक्षा व्यवस्था की शवयात्रा

एक महिला कार्यकर्ता गश खाकर गिरी

भाजपा सरकार की स्वास्थ्य नीतियों पर विपक्ष हमलावर, राजस्थान महिला कांग्रेस ने निकाली स्वास्थ्य व महिला सुरक्षा व्यवस्था की शवयात्रा
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। पीसीसी कार्यालय से भाजपा कार्यालय की ओर निकली यात्रा को पुलिस ने शहीद स्मारक के पास रोका। प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

जयपुर। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। दोपहर दो बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से शुरू हुई यह शवयात्रा भाजपा कार्यालय तक रवाना हुई। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शहीद स्मारक के पास पुलिस ने रोक दिया। वहीं, एक महिला कार्यकर्ता गश खाकर गिरी।

इससे पहले महिला कांग्रेस की पीसीसी मुख्यालय में बैठक हुई, जिसमें भाजपा के खिलाफ बयान दिए गए। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था मृत है और महिला सुरक्षा व्यवस्था कहाँ है? जैसे बैनर प्रतीकात्मक अर्थी लेकर प्रदर्शन किया। सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में मातृ मृत्यु के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं नाकाफी हैं तथा महिलाओं-बेटियों को सुरक्षित वातावरण नहीं मिल पा रहा। प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने सरकार से जवाबदेही तय करने और स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की।

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव : दूसरी कुर्सी ने खोली कांग्रेस के फ्लोर मैनेजमेंट की पोल, जानें निकाय चुनाव : दूसरी कुर्सी ने खोली कांग्रेस के फ्लोर मैनेजमेंट की पोल, जानें
राजस्थान निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के नतीजों के बाद डिप्टी मेयर व उपसभापति के परिणामों ने कांग्रेस के स्थानीय...
रूस-यूक्रेन शांति समझौते की शर्तों पर हो रही चर्चा : समझौता कर रहे जेलेंस्की, ट्रंप बोले- समझौते पर पहुंचना दोनों पक्षों के हित में
एशियन गेम्स 2026: एशियन गेम्स में भारत को एक और मेडल, मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक 
वंदे मातरम् पूरा नहीं गाने पर आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
भाजपा की निकाय जीत : जमीनी मुद्दों से मैदान में प्रचार, भजनलाल मॉडल ने बदली निकायों की चुनावी बयार
पंचायती राज चुनाव की निकली लॉटरी : 22 पंचायत समितियों में प्रधान पद का आरक्षण तय, कहीं महिला तो कहीं एससी-एसटी वर्ग को मौका
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मू ने विजेताओं को किया सम्मानित, अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कारय ; ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म अवार्ड