राजस्थान विधानसभा : जेजेएम योजनाओं पर मंत्री के जवाब पर विपक्ष ने उठाए सवाल, कोर्ट केस से रुके 62 कार्य
बिजली बिल के चलते कोई योजना बंद नहीं होगी
राजस्थान विधानसभा में विधायक महेन्द्र पाल मीणा ने जमवारामगढ़ में जेजेएम योजनाओं की स्थिति पर सवाल उठाया। मंत्री कन्हैयालाल ने बताया कि 217 में से 62 योजना पूरी, 43 प्रगतिशील, और 62 कोर्ट मामलों के कारण रुकी हैं। स्टे हटाने के लिए अच्छे वकील और प्राइवेट वकील तैनात किए जाएंगे।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में विधायक महेन्द्र पाल मीणा ने जमवारामगढ़ में जेजेएम से जुड़ा प्रश्न उठाते हुए उनके क्षेत्र में योजनाओं के संचालन से जुड़ी जानकारी मांगी।
महेंद्र पाल के प्रश्न का मंत्री कन्हैयालाल ने जवाब दिया कि 217 योजना में से 62 योजना पूरी 43 योजना प्रगतिरत हैं। 62 योजना कोर्ट में मामले चलने के कारण काम बंद है। मंत्री कन्हैयालाल ने कहा कि कोर्ट में जो मामले चल रहे, उनके लिए अलग से बजट कर रहे हैं। बिजली बिल के चलते कोई योजना बंद नहीं होगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूछा कि जहां कोर्ट के मामले चल रहे वहां योजना के लिए कोई विशेष प्रावधान कर रहे हैं। मंत्री कन्हैयालाल ने कहा कि यह पूरे राजस्थान की समस्या है। अच्छे वकील खड़ा करके स्टे तुड़वाएंगे, प्राइवेट वकील भी खड़ा करेंगे।

Comment List