राजस्थान विधानसभा में आमेर में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा, मंत्री गजेंद्र खींवसर और विपक्ष के बीच छिड़ी बहस

विपक्ष के सदस्य उत्तर नहीं मिलने पर हंगामा करने लगे

राजस्थान विधानसभा में आमेर में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा, मंत्री गजेंद्र खींवसर और विपक्ष के बीच छिड़ी बहस

राजस्थान विधानसभा में आमेर में चिकित्सा सुविधाओं को लेकर जोरदार बहस और हंगामा हुआ। विधायक प्रशांत शर्मा ने पीएचसी और सैटेलाइट हॉस्पिटल की कमी पर सवाल उठाया। मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जांच और शिफ्टिंग का आश्वासन दिया, लेकिन अचरोल हॉस्पिटल मुद्दे पर विपक्ष असंतुष्ट रहा।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में आमेर में चिकित्सा सुविधाओं के मुद्दे पर पक्ष विपक्ष में जमकर बहस और हंगामा हुआ।

आमेर विधानसभा क्षेत्र के चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर विधायक प्रशांत शर्मा के प्रश्न पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि आमेर में एक सैटेलाइट सहित अन्य पीएचसी का जवाब भी दे दिया, एक्सरे और सोनोग्राफी की मशीनों को लेकर जहां तक प्रश्न है तो मैं उनकी जांच करवा कर देख लूंगा। मंत्री ने कहा कि इनका सैटेलाइट हॉस्पिटल एक हेरिटेज बिल्डिंग में है, दूसरी जगह इसको हम शिफ्ट करेंगे। जेडीए जब हमें जमीन देगा तब हम बनाएंगे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मंत्री कंफ्यूज हो गए, वह आमेर की नहीं अचरोल की पूछ रहे हैं। अचरोल में जो सैटेलाइट हॉस्पिटल मंजूर हुआ, उसको शिफ्ट कर दिया उस पर सवाल है। इस पर मंत्री ने उत्तर नहीं दिया। इस पर विपक्ष के सदस्य उत्तर नहीं मिलने पर हंगामा करने लगे।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ