जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर

एक विधायक के दौरे का वीडियो साझा करते हुए बयान जारी किया

पेयजल संकट पर टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। दावा किया कि राजधानी के प्रमुख क्षेत्रों में भी लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा। जूली ने इसे सरकार की विफलता बताते हुए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में लापरवाही का आरोप लगाया।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राजधानी जयपुर में पेयजल समस्या को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। जूली ने एक विधायक के दौरे का वीडियो साझा करते हुए बयान जारी किया है।

जारी बयान में जनता और विधायक का संवाद जारी करते हुए लिखा है कि जनता ने कहा कि साहब, हम तो यही पानी पी रहे हैं। आप भी पीकर देखिए। भाजपा विधायक ने कहा कि मैं यह पानी नहीं पी सकता, इसमें दुर्गन्ध आ रही है। जूली ने कहा कि यह अत्यन्त दुःलखद है कि प्रदेश की राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री आवास, राजभवन एवं मंत्रियों के आवास वाले विधानसभा क्षेत्र में, जनता को पीने के लिए शुद्ध पेयजल तक उपलब्ध नहीं है। लोग विवश होकर सीवरेज का दूषित जल पीने को मजबूर हैं। सरकार प्रदेश की जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने में ही असमर्थ हैं, तो इससे बड़ा शासन का कलंक और क्या हो सकता है। आज राजधानी की स्थिति इतनी दयनीय है, तो शेष प्रदेश की दशा का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श
सेंट जेवियर्स कॉलेज में कला विभाग की ओर से दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस-2026 का आगाज “शांति संकट में बढ़ते...
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी उपलब्धि, नीदरलैंड लौटाएगा चोल साम्राज्य काल के प्राचीन ताम्रपत्र
नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी 
नीदरलैंड में पीएम का भव्य स्वागत: भारत अवसरों की भूमि, निवेश और सहयोग का किया आह्वान, भारतीय समुदाय से की मुलाकात
सीबीआई का एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर सर्च, आरोपियों के परिचित रिश्तेदार भूमिगत