ऑनलाइन ड्राई फ्रूट्स मंगाना पड़ा महंगा, रिफंड के नाम पर 3 लाख की ठगी
एक क्लिक में उड़ गए 3.29 लाख
फ्रूट्स का ऑर्डर करना जयपुर के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने जीएसटी के नाम पर रिफंड का झांसा देकर उनके खाते से 3.29 लाख रुपए उड़ा लिए। पीड़ित ने 4 हजार रुपए का भुगतान कर ऑर्डर दिया था। दो दिन बाद फर्जी स्क्रीनशॉट भेजकर पेमेंट रिक्वेस्ट के जरिए 9 बार खाते से रकम निकाल ली।
जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में ड्राई फ्रूट्स का ऑर्डर करने वाले व्यक्ति से साइबर ठगी कर ली। ठगों ने जीएसटी के नाम पर रिफंड देने का झांसा देकर उनके बैंक खाते से 3 लाख 29 हजार 987 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि पंचशील एन्क्लेव निवासी संजय ने रिपोर्ट दी कि 5 नवंबर को श्रीराम ड्राई फू्रट्स के वॉट्सएप नंबर पर संपर्क कर ऑर्डर दिया और 4 हजार रुपए का भुगतान किया।
दो दिन बाद आरोपी ने कॉल कर जीएसटी के कारण सामान अटकने और पेमेंट लौटाने की बात कही। विश्वास दिलाने के लिए दो फर्जी स्क्रीनशॉट भेजे। इसके बाद पेमेंट रिक्वेस्ट भेजी, जिसे प्रोसेस करते ही एचडीएफसी बैंक खाते से 9 ट्रांजेक्शन में रकम निकाली गई। पुलिस जांच कर रही है।
Tags: expensive
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Nov 2026 12:56:21
मुंबई की नई स्पाइसजेट फ्लाइट शुरू होने से पहले ही ठप हो गई। 7 नवंबर से प्रस्तावित एसजी-701 और एसजी-702...

Comment List