उदयपुर में चिकित्सकों से मारपीट पर चिकित्सकों में आक्रोश, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

भय और असुरक्षा का माहौल

उदयपुर में चिकित्सकों से मारपीट पर चिकित्सकों में आक्रोश, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
उदयपुर स्थित जेपी हॉस्पिटल में चिकित्सकों के साथ मारपीट और अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना को लेकर चिकित्सा जगत में गहरा आक्रोश व्याप्त। प्राईवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन, राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. विजय कपूर ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक।

 जयपुर। उदयपुर स्थित जेपी हॉस्पिटल में चिकित्सकों के साथ मारपीट और अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना को लेकर चिकित्सा जगत में गहरा आक्रोश व्याप्त है। प्राईवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन, राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. विजय कपूर ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया है। डॉ. कपूर ने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

उन्होंने मांग की कि इस प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट-2008 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत ऐसे अपराध गैर-जमानती श्रेणी में आते हैं, इसलिए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर के चिकित्सकों को एक बार फिर उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। डॉ. कपूर ने राज्य सरकार से चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अस्पतालों में हिंसा की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस और कड़े कदम उठाने की मांग की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
चांदपोल परकोटा स्थित गणेश मंदिर में निर्जला एकादशी पर विशेष धार्मिक आयोजन। महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में भगवान...
महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि
नाकामियों को छिपाने के लिए छात्रों की आवाज दबा रही सरकार : छात्रों को दहशतगर्द बताने वाले धर्मेंद्र प्रधान मांगे माफी, राहुल बोले- इस्तीफा दे शिक्षा मंत्री
ESG के जरिए उद्योगों को मिलेगी नई दिशा, CII राजस्थान ने लॉन्च किया पहला ESG क्लस्टर