21 अप्रैल को राष्ट्र को समर्पित होगी पचपदरा रिफाइनरी, राजस्थान बनेगा ऊर्जा क्षेत्र का नया केंद्र
स्थानीय विकास को नई गति प्राप्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों की तपस्या और अटूट प्रतिबद्धता का प्रतिफल अब साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से वर्ष 2018 में पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी की रखी गई नींव आगामी 21 अप्रैल 2026 को राष्ट्र को समर्पित की जाएगी।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि वर्षों की तपस्या और अटूट प्रतिबद्धता का प्रतिफल अब साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से वर्ष 2018 में पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी की रखी गई नींव आगामी 21 अप्रैल 2026 को राष्ट्र को समर्पित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत सरकार की उदासीनता को पीछे छोड़ते हुए ‘डबल इंजन’ सरकार के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना अब पूर्णता की ओर अग्रसर हुई है।
उन्होंने बताया कि यह रिफाइनरी राजस्थान को देश की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ आर्थिक प्रगति का नया केंद्र बनाएगी। शर्मा ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक उत्थान का प्रतीक है। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस ऐतिहासिक परियोजना के राष्ट्र को समर्पित होने के साथ ही राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Comment List