नाकाबंदी ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, बाइक डिवाइडर से टकराई

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही

नाकाबंदी ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, बाइक डिवाइडर से टकराई

एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत। नाकाबंदी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे कांस्टेबल की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कांस्टेबल लोकेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल।

जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। नाकाबंदी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे कांस्टेबल की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कांस्टेबल लोकेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एक नजर में हादसा सुबह 6 बजे कृषि अनुसंधान केंद्र के पास हुआ हादसा मृतक कांस्टेबल लोकेंद्र भरतपुर का रहने वाला था।

जयपुर पुलिस लाइन में तैनात था और सुभाष चौक क्षेत्र में नाकाबंदी ड्यूटी पर था। ड्यूटी खत्म कर लौटते समय सांगानेर इलाके में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के वक्त बाइक पर एक सिविल व्यक्ति भी साथ था। दोनों को तुरंत एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने कांस्टेबल लोकेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। सांगानेर थाना प्रभारी लिखमाराम के अनुसार हादसा बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विलायती बाजार की नरमी : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है भाव विलायती बाजार की नरमी : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 500 रुपए फिसलकर 1,60,500 रुपए प्रति दस ग्राम । जेवराती सोना 500 रुपए गिरकर 1,48,400 रुपए प्रति दस...
बायजू के फाउंडर रवींद्रन को सिंगापुर कोर्ट ने सुनाई 6 महीने की सजा : 70,500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया, अदालत के आदेशों का पालन न करने का आरोप
प्रदेश के बांधों में घटा जलस्तर, 15 दिन में 220 एमक्यूएम पानी कम
नाकाबंदी ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल की दर्दनाक मौत, बाइक डिवाइडर से टकराई
पेपर लीक गैंग पर CBI ने कसा शिकंजा : नीट मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 13 आरोपी सलाखों के पीछे
मरीज निजी अस्पताल में भर्ती, सरकारी मशीनरी रिपोर्ट में कह रही स्वस्थ
स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर के आदेश, बाल वाहिनी बस संचालन में फर्जीवाड़ा