इंस्टाग्राम की दोस्ती का दर्दनाक अंजाम : महिला को धोखे से बुलाकर रेप, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

मिलने के बहाने महिला को धोखे से बुलाया

इंस्टाग्राम की दोस्ती का दर्दनाक अंजाम : महिला को धोखे से बुलाकर रेप, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

आरोप है कि मिलने पर उसने महिला के साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर डरा-धमकाकर रेप किया। पीड़िता ने चाकसू थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

जयपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के नाम पर एक विवाहिता के साथ रेप का मामला देखने को मिला है। चाकसू थाना इलाके की 25 वर्षीय विवाहित महिला ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर मैसेज के जरिए उसकी आरोपी हरीश से दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान दोनों में अच्छी जान-पहचान हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी हरीश सराणा अजमेर का रहने वाला है। उसने किसी जरूरी काम का बहाना बनाकर जयपुर आने की बात कही और मिलने के बहाने महिला को धोखे से बुलाया। 

आरोप है कि मिलने पर उसने महिला के साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर डरा-धमकाकर रेप किया। पीड़िता ने चाकसू थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरीश को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Tags: rape

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बांग्लादेश में ख़सरे का प्रकोप: लगातार बढ़ रहे बच्चों की मौत के मामले, 24 घंटों में संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए  बांग्लादेश में ख़सरे का प्रकोप: लगातार बढ़ रहे बच्चों की मौत के मामले, 24 घंटों में संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए 
बांग्लादेश में खसरे (Measles) का प्रकोप भयावह रूप ले चुका है, जिससे अब तक 42 बच्चों की जान जा चुकी...
Cyber Crime Alert : सार्वजनिक स्थानों पर अनजान व्यक्ति को मोबाइल देने से बढ़ रहा साइबर फ्रॉड, नई एडवाइजरी जारी
आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग 
रूपए में आई मजबूती: अंतरबैंकिंग मुद्रा बाज़ार में 92.60 प्रति डॉलर पर पहुंचा