पैलेस ऑन व्हील्स : शाही ट्रेन से पर्यटकों का हो रहा मोह भंग
पर्यटकों की कमी से कई फेरे भी हुए रद्द
पर्यटन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटकों की कमी के चलते साल 2024 में ट्रेन के कई फेरे रद्द करने पड़े थे।
जयपुर। पर्यटन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार प्रदेश की शाही ट्रेन के प्रति पर्यटकों का मोह भंग होता दिखाई दे रहे हैं। साल 2024-25 (दिसम्बर 2024 तक) शाही ट्रेन में 373 पर्यटकों ने सवारी का लुत्फ उठाया है। देखा जाए तो ट्रेन के प्रति हर साल पर्यटकों के ग्राफ में कमी देखने को मिल रही है। साल 2022-23 में 781 पर्यटकों ने शाही सफर का लुत्फ उठाया तो वहीं साल 2023-24 में इनकी संख्या घटकर 392 रह गई। साल 2024-25 (दिसम्बर 2024 तक) में इनकी संख्या 373 तक ही पहुंची।
पर्यटकों की कमी से कई फेरे भी हुए रद्द
पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन पर्यटकों को सात दिन के लिए सफर पर लेकर निकलती है। दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से इसकी शुरूआत होती है। जयपुर, सवाई माधोपुर सहित अन्य जगहों की सैर करवाती है। पर्यटन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटकों की कमी के चलते साल 2024 में ट्रेन के कई फेरे रद्द करने पड़े थे।

Comment List