शाही अंदाज में जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, 45 साल के इतिहास में पहली बार मई की गर्मी में फुल चार्टर के साथ दौड़ी लक्ज़री ट्रेन
मेहमानों का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया
लक्ज़री ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स मई की भीषण गर्मी में पहली बार फुल चार्टर बुकिंग के साथ गांधी नगर स्टेशन पहुंची। राष्ट्रीयकृत बैंक द्वारा बुक की गई कॉर्पोरेट यात्रा में एयर-कूल्ड साइटसीइंग, समर स्पेशल मेन्यू और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सुविधा। ट्रेन जयपुर से रवाना होकर राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेगी।
जयपुर। प्रदेश की लक्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंची। खास बात यह रही कि 45 वर्षों के इतिहास में पहली बार मई माह की भीषण गर्मी के दौरान भी ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस बार ट्रेन पूरी तरह फुल चार्टर बुकिंग के साथ शाही अंदाज़ में दौड़ रही है।
एक राष्ट्रीयकृत बैंक ने इस विशेष यात्रा को कॉर्पोरेट चार्टर के रूप में बुक किया है। जयपुर पहुंचने पर मेहमानों का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया। समर स्पेशल सुविधाओं से मेहमान खुश ट्रेन में एयर-कूल्ड साइटसीइंग, समर स्पेशल मेन्यू, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लग्ज़री ऑनबोर्ड सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। यह ट्रेन जयपुर से रवाना होकर राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हुए जैसलमेर तक जाएगी। पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार, यह सफल संचालन राजस्थान में ऑफ-सीजन लक्ज़री टूरिज्म के नए अवसरों का संकेत माना जा रहा है।

Comment List