जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ : 7 देशों के 43 पर्यटक कर रहे सफर, 17वें टूर पर निकली शाही ट्रेन

अमेरिका से सबसे अधिक सैलानी

जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ : 7 देशों के 43 पर्यटक कर रहे सफर, 17वें टूर पर निकली शाही ट्रेन

लग्ज़री ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स अपने 17वें टूर में जयपुर पहुंची, जिसमें सात देशों के 43 पर्यटक सवार हैं। गांधी नगर स्टेशन पर पारंपरिक राजस्थानी स्वागत किया गया। पर्यटकों ने जयपुर के स्मारक, शाही महल और संस्कृति का अनुभव किया। शाम को ट्रेन दुर्गापुरा से सवाई माधोपुर के लिए रवाना होगी।

जयपुर। लग्ज़री ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स अपने 17वें टूर के तहत जयपुर पहुंची। इस यात्रा में 7 देशों के 43 पर्यटक शामिल हैं, जो राजस्थान की विरासत, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को नज़दीक से देखेंगे।

इन पर्यटकों में अमेरिका के 31, ब्रिटेन के 4, भारत, पोलैंड और इटली के 2-2, जबकि कनाडा और कोस्टारिका के 1-1 पर्यटक शामिल हैं। शाही ट्रेन के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही पर्यटकों का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज़ में स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार जयपुर विजिट के दौरान पर्यटकों ने स्मारकों, शाही महलों और स्थानीय संस्कृति का अनुभव किया। शाम को ट्रेन दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से पर्यटकों को लेकर सवाई माधोपुर के लिए रवाना हो जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग