पंचायत चुनाव : नामांकन का आज आखिरी दिन, दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे पर्चे

नामांकन पत्रों की जांच 14 को

पंचायत चुनाव : नामांकन का आज आखिरी दिन, दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे पर्चे
राजस्थान में जिला परिषद और प्रथम चरण की पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए नामांकन का अंतिम दिन। अभ्यर्थी सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक पर्चे दाखिल कर सकेंगे। 14 अक्टूबर को संवीक्षा और 15 अक्टूबर को नाम वापसी।

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। जिला परिषद और प्रथम चरण में शामिल पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए अभ्यर्थी सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। मंगलवार नामांकन जमा कराने का अंतिम दिन है। इसके बाद 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग कार्यक्रम अनुसार, नामांकन के दौरान निर्धारित पात्रताओं और दस्तावेजों की पूर्ति जरूरी होगी। अभ्यर्थियों को तय समय के भीतर संबंधित निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करना होगा। अंतिम दिन होने के कारण नामांकन केन्द्रों पर राजनीतिक दलों और निर्दलीय अभ्यर्थियों की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

आगे यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम :

प्रथम चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा। दूसरे चरण के लिए 13 अक्टूबर को निर्वाचन की लोकसूचना जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इस चरण के लिए 16 अक्टूबर तक पर्चे दाखिल किए जा सकेंगे। पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए आगे के चरणों का कार्यक्रम भी आयोग ने निर्धारित किया है।

Read More देवास परियोजना के कार्यों में अभूतपूर्व तेजी, बांध एवं टनल का निर्माण कार्य प्रगतिरत

पंच-सरपंच के नामांकन अलग तारीखों पर :

Read More शेखावाटी और सीमावर्ती जिलों में बारिश के आसार : सुबह शाम हल्की ठंड, दिन में तेज धूप का बना हुआ असर

पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों से अलग होगी। प्रथम चरण में पंच सरपंच पदों के लिए 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना मतदान समाप्त होते ही संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। दूसरे चरण में 29 अक्टूबर को नामांकन, 30 अक्टूबर को मतदान और तीसरे चरण में 4 नवंबर को नामांकन तथा 5 नवंबर को मतदान होगा।

Read More बेहतर बीज से बढ़ेगी सरसों की पैदावार, किसानों की कमाई में 12.9 प्रतिशत तक इजाफा

20 नवंबर को होगी मतगणना :

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में सभी चरणों का मतदान पूरा होने के बाद 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से जिला मुख्यालयों पर मतगणना होगी। इसके बाद 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान का चुनाव कराया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव   वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
वायदा बाजार में नरमी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज। चांदी 2,000 रुपए...
पंचायत चुनाव : जिला परिषद के लिए 43, पंचायत समितियों के लिए 175 नामांकन दाखिल
भारतीय रुपए ने भरी ऊंची उड़ान, 82 पैसे की जोरदार मजबूती
पंजाब में नशा विरोधी अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह की हत्या : नशे की बिक्री को लेकर दुकानदार से बहस, पूरी वारदात वीडियो में कैद
पंचायत चुनाव : भाजपा के रात तक चेहरे फाइनल, फोन पर सूचना, सीएम भजनलाल खुद रहे मौजूद
एडवोकेट्स प्रोटेक्शन बिल पर 4 सप्ताह में निर्णय लें, वरना सीएस हाजिर होकर दें जवाब : हाईकोर्ट
पंचायत चुनाव : नामांकन का आज आखिरी दिन, दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे पर्चे