जयपुर एयरपोर्ट पर संदिग्ध यात्री मिलने से हड़कंप, इबोला संक्रमण की आशंका पर भेजा गया अस्पताल

सभी आवश्यक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन

जयपुर एयरपोर्ट पर संदिग्ध यात्री मिलने से हड़कंप, इबोला संक्रमण की आशंका पर भेजा गया अस्पताल
जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार तड़के एक संदिग्ध यात्री मिलने के बाद स्वास्थ्य और विमानन अधिकारियों में हड़कंप। प्रारंभिक जांच और स्क्रीनिंग के दौरान यात्री में इबोला संक्रमण से जुड़े लक्षणों की आशंका जताई गई, जिसके बाद उसे तत्काल चिकित्सकीय निगरानी में भेज दिया गया।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार तड़के एक संदिग्ध यात्री मिलने के बाद स्वास्थ्य और विमानन अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच और स्क्रीनिंग के दौरान यात्री में इबोला संक्रमण से जुड़े लक्षणों की आशंका जताई गई, जिसके बाद उसे तत्काल चिकित्सकीय निगरानी में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार यात्री शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे एयर अरबिया की शारजाह-जयपुर उड़ान से जयपुर पहुंचा था। एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर नियमित स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग के दौरान उसकी स्थिति संदिग्ध पाई गई। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसे तत्काल अलग किया और आगे की जांच के लिए एम्बुलेंस से आरयूएचएस अस्पताल भेज दिया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यात्री के नमूने लेने और आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल इबोला संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह केवल प्रारंभिक आशंका है तथा सभी आवश्यक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। मामले पर स्वास्थ्य विभाग और एयरपोर्ट प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव   वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव  
सर्राफा बाजार में वायदा बाजार की तेजी के चलते सोना-चांदी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज। चांदी 4,000 रुपए उछलकर...
राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की आस्था से किया खिलवाड़, कांग्रेस ने कहा- मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे की डिलीट की रिकॉर्डिंग
राजस्थान विधिक माप विज्ञान नियमों में होंगे बदलाव, सरकार ने मांगे सुझाव
प्रदेश में मानसून की एंट्री की तारीख नहीं, जुलाई और अगस्त की बारिश तय करती है पूरा सीजन
राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित
UP में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दांव, पीडीए की काट के लिए अपनाया ओबीसी फॉर्मूला
चित्तौड़गढ़ में किसानों के लिए बड़ी सिंचाई योजना, मातृकुंडिया बांध से डिंडोली फीडर तक लिंक चैनल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू