24 घंटे में पार्किंग गार्ड हत्याकांड का खुलासा : साथी गार्ड ही निकला हत्यारा, आरोपी गिरफ्तार
विशेष टीम का गठन किया
गलतागेट थाना पुलिस ने पार्किंग गार्ड प्रमोद सिंह की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी साथी गार्ड प्रदीप कुमार यादव को गिरफ्तार। जांच में मृतक के खाते से 29 हजार रुपए आरोपी की यूपीआई पर ट्रांसफर। पूछताछ में आरोपी ने ऑनलाइन सट्टे में हार के चलते हत्या करना कबूल।
जयपुर। जयपुर उत्तर के गलतागेट थाना पुलिस ने पार्किंग गार्ड की निर्मम हत्या के मामले का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी साथी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल (आईपीएस) ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज पाठक के सुपरविजन और सहायक पुलिस आयुक्त आदित्य पूनियां के नेतृत्व में थाना गलतागेट के थानाधिकारी धर्म सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
घटना का विवरण दिनांक 23 मार्च 2026 को परिवादी रंजीत कुमार ने अपने पिता प्रमोद सिंह की हत्या की रिपोर्ट थाना गलतागेट में दर्ज करवाई। इस पर अभियोग संख्या 88/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। ऐसे हुआ खुलासा जांच के दौरान पुलिस टीम ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और बैंक ट्रांजेक्शन का विश्लेषण किया। इसमें सामने आया कि घटना के दिन सुबह 4:39 बजे मृतक के खाते से 29,000 रुपये एक यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर किए गए। जांच में यह यूपीआई आरोपी प्रदीप कुमार यादव का निकला, जो मृतक का साथी गार्ड था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हत्या की वजह पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रदीप कुमार यादव को क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा खेलने की लत थी। हाल ही में वह लगभग 5,000 रुपये हार गया था।

Comment List