यात्रिगण कृपया ध्यान दें! 2 ट्रेनों के मार्ग के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
स्वर्ण जयंती राजधानी और चेन्नई सुपरफास्ट के समय में बदलाव
उत्तर पश्चिम रेलवे ने समयपालनता सुधारने हेतु दो प्रमुख ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया है। 25 मार्च से स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस पालनपुर और महेसाना स्टेशनों पर नए समय पर चलेगी। इसी तरह, भगत की कोठी-चेन्नई सुपरफास्ट अब भीलड़ी स्टेशन पर सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी। यात्री सफर से पहले समय सारणी अवश्य जांच लें।
जयपुर। पश्चिम रेलवे की ओर से समयपालनता में सुधार के लिए 2 रेलसेवाओं का मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आगामी आदेशों तक आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार नई दिल्ली-साबरमती स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस प्रतिदिन रेलसेवा 25 मार्च से आगामी आदेशों तक मार्ग के पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय सुबह 5.50 बजे आगमन व 5.52 बजे प्रस्थान, महेसाना स्टेशन पर परिवर्तित समय सुबह 6.38 बजे आगमन व 6.40 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार भगत की कोठी-चैन्न्ई सुुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 25 मार्च से आगामी आदेशों तक मार्ग के भीलडी स्टेशन पर परिवर्तित समय सुबह 10.55 बजे आगमन व 11 बजे प्रस्थान करेगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Sep 2026 16:30:12
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...

Comment List