संगठन सृजन अभियान में कार्यकर्ताओं की सुनिश्चित हो भागीदारी : यह राहुल गांधी का एक अनोखा प्रयोग, गहलोत ने कहा- कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर चुना जाएगा जिला अध्यक्ष
किसी नेता द्वारा प्रस्ताव पास करना हाईकमान की भावना के अनुरूप नहीं
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संगठन सृजन अभियान में कई जगह बड़े नेताओं के प्रभाव से जिलाध्यक्ष का प्रस्ताव पारित करने की खबरों पर प्रतिक्रिया जारी की है। गहलोत ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक अनोखा प्रयोग है, जिसमें जिले के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर जिला अध्यक्ष चुना जाएगा।
कई जगह पर किसी नेता को जिला अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव या किसी सीनियर लीडर को जिला अध्यक्ष बनाने के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव पास करने की खबरें आई हैं, जो उचित नहीं है। किसी भी नेता द्वारा अपने प्रभाव का प्रयोग या कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्ताव पास करना हाईकमान की भावना के अनुरूप नहीं है। इस अभियान का उद्देश्य ही पर्यवेक्षकों द्वारा सभी से चर्चा कर जिला अध्यक्ष का चयन करना है, जिससे सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Comment List