पार्टी की नजर हर कार्यकर्ता पर, यह न सोचें कौन देख रहा है : प्रशिक्षण महाभियान में बोले भजनलाल शर्मा

एकात्म मानववाद, अंत्योदय के सिद्धांतों में प्रशिक्षण

पार्टी की नजर हर कार्यकर्ता पर, यह न सोचें कौन देख रहा है : प्रशिक्षण महाभियान में बोले भजनलाल शर्मा

जयपुर में भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की शुरुआत की। सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा—कर्म पर ध्यान दें, पार्टी साथ है। सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया। अभियान के तहत एकात्म मानववाद, अंत्योदय और डिजिटल स्किल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे कार्यकर्ताओं का वैचारिक, संगठनात्मक और नेतृत्व विकास हो सके।

जयपुर। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और अभियान के राष्ट्रीय सहसंयोजक व सांसद वीडी शर्मा ने शुरू किया। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पार्टी की नजर हर कार्यकर्ता पर है। वे यह ना सोचें कि उन्हें कौन देख रहा है। पार्टी एक ही बात कहती है, कर्म करें, बाकी हम पर छोड़ दें। कार्यकर्ता को कभी अपना वजन कम नहीं आंकना चाहिए।  सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर भी आप लोगों को ले जाना है। दो साल बनाम कांग्रेस के पांच साल के कामों को जमीन पर लेकर जाएं। कांग्रेस राज घोटालों से भरा था। जेजेएम में घोटाले हुए, केन्द्र से आग्रह किया इसकी अवधि 2028 तक बढ़ी। हर घर जल पहुंचाएंगे। कांग्रेस ने प्रदेश को गर्त में पहुंचाया। तब 1.67 लाख और अब 2.05 लाख प्रति व्यक्ति आय हो चुकी है। एक समय था जब विपक्ष पंचायत से संसद तक था। आज कहां हैं, सबके सामने हैं। इसका कारण विपक्ष में प्रशिक्षण की कमी, संगठन रीति-नीति का अभाव है। इससे अनुशासन, समर्पण, रीति-नीति सीखने को मिलती है।

एकात्म मानववाद, अंत्योदय के सिद्धांतों में प्रशिक्षण

वीडी शर्मा ने मौजूद जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों को कहा कि यह वैचारिक और संगठनात्मक कौशल विकास कार्यक्रम है। अभियान में बूथ से राज्य स्तर तक कार्यकर्ताओं को एकात्मक मानववाद, अंत्योदय के सिद्धांतों में प्रशिक्षित किया जाएगा। पार्टी विचारधारा को मजबूत करना, कार्यपद्धति में निखार लाना और डिजिटल माध्यमों से कार्यकर्ताओं को आधुनिक बनाना लक्ष्य है। महाअभियान में मंडल, जिला और प्रदेश स्तर तक कार्यशालाओं से प्रशिक्षण देंगे।

प्रशिक्षण तराशने की प्रक्रिया, जो सीखता है वह बढ़ता है: मदन राठौड़

Read More जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पीजी के बहाने कब्जा करने वाली गैंग का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रशिक्षण तराशने की प्रक्रिया है। जो सीखता है, वह बढ़ता है। जो सीखना बंद कर देता है वो बढ़ना भी बंद कर देता है। व्यक्ति निर्माण से ही संगठन निर्माण होता है। महाभियान में पार्टी ने एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म शुरू किया है। जो डिजिटल इंडिया के विजन के अनुरूप है। अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा। यह जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है।

Read More शहरी विकास को रफ्तार देने के लिए टीडीआर पॉलिसी में होगा संशोधन : अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी, विशेषज्ञों से लिए जाएंगे सुझाव

Tags: worker

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 13 पैसे टूटकर 94.81 प्रति डॉलर पर : 30 मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर, कच्चे तेल में भी गिरावट अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 13 पैसे टूटकर 94.81 प्रति डॉलर पर : 30 मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर, कच्चे तेल में भी गिरावट
विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में 2% की उछाल से भारतीय रुपया 94.81 प्रति डॉलर पर...
दिल्ली में मौसम बिगड़ा : बेंगलुरु-दिल्ली कार्गो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, ट्रैफिक कंट्रोल ने दी लैंडिंग की अनुमति
Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई शहरों में तापमान गिरा 
पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण : देश के विकास को गति और शक्ति देगा ; औद्योगिक निवेश, कृषि विपणन, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय संतुलन में गेमचेंजर होगी साबित
संजय दत्त को पहली बार में ही पसंद आई ‘आखिरी सवाल’ की कहानी : अभिजीत मोहन वारंग ने बताया अभिनेता का खास रिएक्शन, फैंस एक्साइटेड
उड़ान के बीच फ्यूल कम : एयर इंडिया की दिल्ली-भुवनेश्वर फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; स्थिति पर एयरलाइन की नजर
भारत के साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है रूस, जखारोवा ने कहा-रूस ईरान के आसपास की गंभीर अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को सुलझाने में सहायता के लिए तैयार