स्पाइसजेट की लेटलतीफी पर यात्रियों का फूटा गुस्सा : दुबई फ्लाइट 15 घंटे लेट, यात्रियों की एयरलाइन स्टाफ से तीखी बहस
एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों ने जताई नाराजगी
जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट बुधवार शाम 5:55 बजे रवाना नहीं हो सकी। अब गुरुवार सुबह करीब 9:10 बजे उड़ान की संभावना है। 15 घंटे से ज्यादा देरी से परेशान यात्रियों ने टर्मिनल-1 पर हंगामा किया। एयरलाइन स्टाफ से तीखी बहस हुई। यात्रियों ने कहा कि उन्हें उड़ान की स्थिति की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
जयपुर। एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट में लंबी देरी से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार शाम 5:55 बजे जयपुर से दुबई रवाना होने वाली फ्लाइट निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सकी। फ्लाइट अब गुरुवार सुबह करीब 9:10 बजे रवाना होने की संभावना बताई जा रही है। ऐसे में उड़ान 15 घंटे से ज्यादा देर से संचालित होने की स्थिति में है। लंबे समय से एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों ने टर्मिनल-1 पर जमकर नाराजगी जताई।
इस दौरान यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच तीखी बहस भी हुई। यात्रियों का कहना था कि उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन फ्लाइट के संचालन को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। देरी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार लंबी देरी के कारण एयरलाइन की यात्री प्रबंधन और परिचालन व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Tags: Flight
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Sep 2026 18:06:44
जापान के टोक्यो में आयोजित 'टूरिज्म एक्सपो जापान-2026' में राजस्थान पर्यटन विभाग अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। राज्य...

Comment List